Indigo Airline: कोच्चि से दिल्ली जा रहे इंडिगो विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, बम होने की मिली थी सूचना

Indigo Airline: इंडिगो के विमान में मंगलवार को बम होने की सूचना मिली, जिसके बाद विमान की नागपुर में तत्काल लैंडिंग करवाई गई. सुरक्षाबल विमान की जांच में जुटे हुए हैं.

Indigo Airline: 17 जून को कोच्ची से दिल्ली जा रही इंडिगो के विमान को तत्काल नागपुर में लैंड करवा दिया गया है. एयरलाइन को विमान के अंदर बम होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद आधे रास्ते से विमान को वापस बुला लिया गया और नागपुर में सुरक्षित लैंड करवाया गया. खबर आ रही है कि पुलिस और दमकलकर्मी हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं और विमान की जांच शुरू कर दी है.  

जानकारी के मुताबिक, 12 बजकर 30 मिनट के आस-पास विमान हवाई अड्डे पर लैंड हुआ, जिसके बाद यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाला गया और जांच शुरू की गई. हालांकि सुरक्षा बलों को अभी तक जांच के दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध चीज विमान के अंदर से नहीं मिली है. बताया जा रहा है कि इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E2706 में सुबह के समय बम होने की सूचना मिली थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >