दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, 16 सितंबर से चलेंगी 8 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें - जानें रूट और टाइमिंग

दिवाली-छठ पर दिल्ली,चंडीगढ़ और ऋषिकेश से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. भारतीय रेलवे 16 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक 8 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा. जानें रूट और टाइमिंग

त्योहारी सीजन में बिहार जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है और टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है. भारतीय रेलवे के मुताबिक,16 सितंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 के बीच बिहार के अलग-अलग शहरों के लिए 8 जोड़ी यानी कुल 16 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा. इन ट्रेनों से दिल्ली, आनंद विहार, चंडीगढ़, फिरोजपुर और ऋषिकेश से बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी.

दिल्ली-सीतामढ़ी स्पेशल ट्रेन

दिल्ली से सीतामढ़ी के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 15 अक्टूबर 2026 से 19 नवंबर 2026 तक हर गुरुवार चलेगी. वापसी में सीतामढ़ी से दिल्ली के लिए ट्रेन 17 अक्टूबर 2026 से 21 नवंबर 2026 तक हर शनिवार को संचालित होगी.

ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर ट्रेन

ऋषिकेश से मुजफ्फरपुर के बीच स्पेशल ट्रेन हर रविवार 4 अक्टूबर 2026 से 29 नवंबर 2026 तक चलेगी. वहीं, मुजफ्फरपुर से ऋषिकेश के लिए वापसी ट्रेन 5 अक्टूबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक हर सोमवार को उपलब्ध रहेगी.

चंडीगढ़-पटना के लिए स्पेशल ट्रेन

चंडीगढ़ से पटना के बीच साप्ताहिक ट्रेन 1 अक्टूबर 2026 से 26 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी. वापसी में पटना से चंडीगढ़ के लिए ट्रेन हर शुक्रवार 2 अक्टूबर 2026 से 27 नवंबर 2026 तक संचालित की जाएगी.

फिरोजपुर कैंट-पटना ट्रेन

फिरोजपुर कैंट से पटना के बीच स्पेशल ट्रेन 6 अक्टूबर 2026 से 24 नवंबर 2026 तक हर मंगलवार को चलेगी. वापसी में पटना से फिरोजपुर कैंट के लिए ट्रेन 7 अक्टूबर 2026 से 25 नवंबर 2026 तक हर बुधवार को चलेगी.

आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल

आनंद विहार से जोगबनी के बीच साप्ताहिक ट्रेन 10 अक्टूबर 2026 से 7 नवंबर 2026 तक हर शनिवार को चलेगी. जोगबनी से आनंद विहार की वापसी ट्रेन 11 अक्टूबर 2026 से 8 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को संचालित होगी.

आनंद विहार-मुजफ्फरपुर द्वि-साप्ताहिक ट्रेन

आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के बीच ट्रेन 13 अक्टूबर 2026 से 24 नवंबर 2026 तक हर मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी. वापसी में मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के लिए यह ट्रेन 14 अक्टूबर 2026 से 25 नवंबर 2026 तक हर बुधवार और शनिवार को संचालित होगी.

आनंद विहार-पाटलिपुत्र रोजाना ट्रेन

यात्रियों की सुविधा के लिए आनंद विहार से पाटलिपुत्र के बीच दैनिक स्पेशल ट्रेन 1 अक्टूबर 2026 से 29 नवंबर 2026 तक रोजाना चलेगी. वापसी में पाटलिपुत्र से आनंद विहार के लिए ट्रेन 2 अक्टूबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन उपलब्ध रहेगी.

आनंद विहार-लौकहा बाजार ट्रेन भी चलेगी

आनंद विहार से लौकहा बाजार के बीच स्पेशल ट्रेन 16 सितंबर 2026 से 29 नवंबर 2026 तक चलाई जाएगी. वापसी में लौकहा बाजार से आनंद विहार के लिए ट्रेन 17 सितंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक चलेगी. इससे बिहार के यात्रियों को त्योहारों के दौरान घर पहुंचने में आसानी होगी.

ये भी पढ़ें: BRICS Summit के चलते दिल्ली में 26 ट्रेनें रद्द; 25 से ज्यादा डायवर्ट, देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >