देश में वंदे भारत की तर्ज पर चलेगी फ्रेट ईएमयू, जानिए क्या है सुपरफास्ट पार्सल सेवा ट्रेन की खासियत

वंदे भारत मालगाड़ियों की रफ्तार काफी ज्यादा होगी. ये 160 किमी प्रति घंटा की गति से चलेंगी. कंटेनर परिवहन के लिहाज से इसे ऐसा ही डिजाइन किया गया है. इन ट्रेनों में ऑटोमेटिक स्लाइडिंग डोर लगे होंगे. सामान रखने के लिए 1800 मिमी चौड़े रैक लगे होंगे.

भारतीय रेलवे की ओर से सेमी सुपरफास्ट वंदे भारत ट्रेन की सफलता के बाद अब रेलवे उसी की तर्ज पर सुपरफास्ट मालगाड़ी चलाने की योजना बना रही है. रेलवे ने एक पत्र के जरिये इसकी जानकारी दी है. रेलवे ने कहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस की तर्ज पर दिल्ली-एनसीआर और मुंबई के बीच सुपरफास्ट मालगाड़ी चलाने का फैसला किया गया है. इसको लेकर रेलवे बोर्ड ने क्षेत्रीय रेलवे महाप्रबंधकों को 11 अक्टूबर को एक पत्र भी लिखा है. रेलवे ने इसका नाम फ्रेट ईएमयू रखा है.

सुपर फास्ट मालगाड़ी का रेलवे ने नाम रखा है ‘फ्रेट ईएमयू’: रेलवे की ओर से लिखे गये पत्र से यह जानकारी मिली है कि वंदे भारत ट्रेन की तर्ज पर चलने वाली इस मालगाड़ी का नाम फ्रेट ईएमयू (Freight EMU) रखा गया है. यह ट्रेनें एक सुपरफास्ट पार्सल ट्रेन सेवा के रूप में काम करेंगी. इसका उद्देश्य होगा जल्द से जल्द सामानों को उनके गंतव्य तक पहुंचाना. यानी यह ट्रेन अभी की तुलना में काफी कम समय में सामानों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचा देगी.

कई सुविधाओं से होंगी लैस: वंदे भारत मालगाड़ियों की रफ्तार काफी ज्यादा होगी. ये 160 किमी प्रति घंटा की गति से चलेंगी. कंटेनर परिवहन के लिहाज से इसे ऐसा ही डिजाइन किया गया है. इन ट्रेनों में ऑटोमेटिक स्लाइडिंग डोर लगे होंगे. सामान रखने के लिए 1800 मिमी चौड़े रैक लगे होंगे. इसके कंटेनरों को भी तापमान के प्रति संवेदनशील बनाया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, वंदे भारत ट्रेन के लिये कोच का निर्माण करने वाली चेन्नई स्थित समन्वित यान फैक्ट्री दिसंबर तक फ्रेट ईएमयू रैक बनाएगी.

मीडिया रिपोर्ट और मिली जानकारी के अनुसार फ्रेट ईएमयू वंदे भारत ट्रेन से थोड़ा अलग होंगी. फ्रेट ईएमयू पूरी तरह से पैक होंगी इसमें किसी तरह की खिड़की नहीं होगी. इसके डिब्बे अलग-अलग होंगे. सबसे बड़ी बात कि तापमान के प्रति संवेदनशील होने के कारण हरी सब्जियों और फलों को ले जाने और लाने में इसके खराब होने की संभावना काफी कम हो जाएगी.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >