Indian Railways News : यात्रीगण कृपया ध्‍यान दें! रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, जानना है आपके लिए जरूरी

Indian Railways News : कोरोना संक्रमण (coronavirus in india) का प्रकोप प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है जिसको लेकर रेलवे की ओर से एक बड़ा फैसला लिया गया है. जी हां, बंद चल रहीं नियमित ट्रेनों (Passenger Trains) का संचालन 12 अगस्त तक बहाल नहीं करने का फैसला रेलवे की ओर से लिया गया है. इन नियमित ट्रेनों में रेगुलर पैसेंजर, एक्सप्रेस व मेल ट्रेनों के साथ सबअर्बन ट्रेनों का संचालन भी शामिल हैं. हालांकि अभी चलाई जा रही सीमित संख्या में स्पेशल ट्रेनों (special train) का संचालन पहले की तरह ही होता रहेगा.

Indian Railways News : कोरोना संक्रमण (coronavirus in india) का प्रकोप प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है जिसको लेकर रेलवे की ओर से एक बड़ा फैसला लिया गया है. जी हां, बंद चल रहीं नियमित ट्रेनों (Passenger Trains) का संचालन 12 अगस्त तक बहाल नहीं करने का फैसला रेलवे की ओर से लिया गया है. इन नियमित ट्रेनों में रेगुलर पैसेंजर, एक्सप्रेस व मेल ट्रेनों के साथ सबअर्बन ट्रेनों का संचालन भी शामिल हैं. हालांकि अभी चलाई जा रही सीमित संख्या में स्पेशल ट्रेनों (special train) का संचालन पहले की तरह ही होता रहेगा.

गृह मंत्रालय की सलाह पर रेलवे बोर्ड ने यह फैसला कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए एहतियात के तौर पर लिया है. रेलवे बोर्ड ने गुरुवार को कहा कि सभी नियमित मेल, एक्सप्रेस और यात्री ट्रेन सेवाओं के साथ उपनगरीय ट्रेनें 12 अगस्त तक रद्द रहेंगी.

सूत्रों ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला किया गया है. उन्होंने बताया कि सभी स्पेशल ट्रेनें चलती रहेंगी. इसके तहत 12 मई से राजधानी के मार्ग पर चल रही 12 जोड़ी ट्रेनें तथा एक जून से चल रही 100 जोड़ी ट्रेनें जारी रहेंगी.

Also Read: मोदी सरकार पर हमला करने के लिए राहुल गांधी ने शुरू किया अपना चैनल

अधिकारियों ने बताया कि जरूरी सेवाओं में लगे कर्मियों की आवाजाही के लिए हाल में मुंबई में सीमित तौर पर शुरू की गयी विशेष उपनगरीय सेवा भी जारी रहेगी. रेलवे बोर्ड के आदेश में कहा गया है कि एक जुलाई से 12 अगस्त के बीच यात्रा के लिए सभी नियमित ट्रेनों की बुक की गयी टिकट रद्द की गयी. सारी राशि लौटा दी जाएगी. आपको बता दें कि इससे पहले रेलवे ने 30 जून तक सभी ट्रेनों को रद्द किया था. भारतीय रेलवे समाचार से जुड़ी हर Latest News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

रेलवे स्टेशनों पर अब स्टॉल पर मिलेंगी कोरोना वायरस से बचाव संबंधी जरूरी चीजें

रेलवे स्टेशनों के बहुद्देश्यीय स्टॉल पर अब कोरोना वायरस से बचाव से संबंधित मास्क, दस्ताने, बेडरॉल किट, सैनेटाइजर जैसी जरूरी चीजें बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी. रेलवे अधिकारियों ने यह जानकारी दी. रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार आम तौर पर निजी ठेकेदारों के स्टॉल पर ज्यादातर प्रसाधन सामग्री, किताबें, दवाएं और खाने-पीने के पैकेट जैसी चीजें होती हैं जिनकी यात्रियों को जरूरत होती है. अब ये स्टॉल यात्रियों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने वाली सभी जरूरी चीजें भी बेच सकेंगे.

Posted By : Amitabh Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

Published by: Prabhat Khabar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >