Indian Railways: राजधानी-तेजस समेत देर से चल रही हैं 21 ट्रेनें, यात्रियों को करना पड़ रहा घंटों इंतजार

Indian Railways: ट्रेन के लेट से चलने के कारण यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. सोमवार को आज कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं. यहीं नहीं कुछ ट्रेनें रद्द भी की गई हैं. पुरुषोत्तम एक्सप्रेस सबसे अधिक 5 घंटे से ज्यादा की देरी से चल रही है. वहीं, पूर्वा एक्सप्रेस 3 घंटे से ज्यादा की देरी से चल रही है. राजधानी और तेजस जैसी ट्रेनों का भी यही हाल है.

Indian Railways: उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी के साथ घना कोहरा जम रहा है. कम दृश्यता के कारण हवाई और ट्रेन यातायात काफी प्रभावित हैं. हर दिन ट्रेन अपने टाइम से लेट हो रही है. कोहरे के कारण कम दृश्यता के कारण सोमवार को 21 ट्रेनें देरी से चल रही हैं. पिछले कई दिनों से खराब मौसम की वजह से रेल परिचालन प्रभावित हुआ है. राजधानी भुवनेश्वर, राजधानी हावड़ा, तेजस लखनऊ, राजधानी डिब्रूगढ़ और मगध एक्सप्रेस देरी से चल रही ट्रेनों में शामिल हैं.

घंटों करना पड़ रहा है यात्रियों को इंतजार

ट्रेन के लेट से चलने के कारण यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. सोमवार को आज कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं. यहीं नहीं कुछ ट्रेनें रद्द भी की गई हैं. पुरुषोत्तम एक्सप्रेस सबसे अधिक 5 घंटे से ज्यादा की देरी से चल रही है. वहीं, पूर्वा एक्सप्रेस 3 घंटे से ज्यादा की देरी से चल रही है. श्रमजीवी एक्सप्रेस भी करीब 197 मिनट और जेबीपी एनजेडएम एसएफ एक्सप्रेस 187 मिनट देरी से चल रही हैं.

दिल्ली में छा रहा है घना कोहरा

देश की राजधानी दिल्ली में मौसम के तेवर तल्ख हैं. दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. कई इलाकों में घना कोहरा छा रहा है. घने कोहरे के कारण दृश्यता में कमी आ रही है. आईएमडी के मुताबिक सोमवार को दिल्ली के पालम में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर के चलते कोहरे के कारण आईजीआई एयरपोर्ट पर कई उड़ानें देरी से चल रही हैं.

उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई और राज्यों में कड़ाके की ठंड से लोगों का बुरा हाल है. आईएमडी का अनुमान है कि आने वाले दिनों में मौसम के तेवर और तल्ख होंगे. पहाड़ों में जारी बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है.

Also Read: Maha Kumbh 2025: महाकुंभ के पहले स्नान में 1.65 करोड़ लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी, Photos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >