Indian Railways: : लॉकडाउन के दौरान ट्रेन से भेजें जरूरी सामान, बस करें ये छोटा सा काम

indian railway trains during lockdown : पूर्व रेलवे की ओर से लॉकडाउन में देश के विभिन्न हिस्सों में पार्सल ट्रेन के जरिये जरूरी सामान लगातार भेजे जा रहे हैं. पूर्व रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल से अलग-अलग रूट में पार्सल ट्रेन के जरिये जरूरी सामानों को भेजने का फैसला लिया गया है.

indian railway trains during lockdown : पूर्व रेलवे की ओर से लॉकडाउन में देश के विभिन्न हिस्सों में पार्सल ट्रेन के जरिये जरूरी सामान लगातार भेजे जा रहे हैं. पूर्व रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल से अलग-अलग रूट में पार्सल ट्रेन के जरिये जरूरी सामानों को भेजने का फैसला लिया गया है.

जिन रूटों से ये पार्सल ट्रेन गुजरेगी, उनका ब्योरा निम्नलिखित है…

अप व डाउन सियालदह- गुवाहाटी (वाया मालदा टाउन-एनजेपी) सियालदह से मंगल, गुरु, शनि व सोम को खुलेगी. (तारीख- 11,13,14,16,18, 20, 21,23 व 25 अप्रैल), गुवाहाटी से गुरु, शनि, मंगल व बुधवार को खुलेगी. ( तारीख- 13, 15, 16,18, 20, 22, 23, 25, 27 अप्रैल), अप व डाउन हावड़ा- गुवाहटी (वाया मालदा टाउन-एनजेपी) : हावड़ा से बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को खुलेगी. (तारीख- 10, 12, 15, 17,19, 22 व 24 अप्रैल), गुवाहटी से शुक्र, रवि व गुरुवार को खुलेगी.(12, 14, 17, 19, 21, 24 व 26 अप्रैल), अप व डाउन सियालदह- मालदा टाउन (वाया बर्दवान) : सियालदह से 10 से 25 अप्रैल तक रोजाना खुलेगी. मालदा टाउन से 11 से 26 अप्रैल तक रोजाना खुलेगी. अप व डाउन हावड़ा-जमालपुर (वाया बदर्वान-बड़हरवा) : हावड़ा से 10 से 25 अप्रैल तक रोजाना खुलेगी. जमालपुर से 11 से 26 अप्रैल तक रोजाना खुलेगी. अप व डाउन हावड़ा-नयी दिल्ली (वाया धनबाद व दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन) हावड़ा से मंगल, गुरु, शनि व सोम को खुलेगी. (तारीख- 11, 13, 14, 16, 18, 20, 21, 23, 25 अप्रैल), नयी दिल्ली से गुरू, शनि, सोम व बुधवार को खुलेगी. (तारीख- 13, 15, 16, 18, 20, 22, 23, 25 व 27 अप्रैल), अप व डाउन सियालदह- नयी दिल्ली (वाया धनबाद, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन) सियालदह से बुधवार, शुक्रवार व रविवार को खुलेगी. (तारीख- 10, 12, 15, 17, 19, 22 व 24 अप्रैल) नयी दिल्ली से शुक्र, रवि व मंगल को खुलेगी.(तारीख- 12, 14, 17, 19, 21, 24 व 26 अप्रैल), अप व डाउन हावड़ा-मुंबई सीएसएमटी (वाया आसनसोल, पटना) हावड़ा से मंगल व गुरुवार को खुलेगी. (तारीख- 14, 16, 21 व 23 अप्रैल) मुंबई से शनि व सोम को खुलेगी.(तारीख- 18, 20, 25 व 27 अप्रैल)

विशेष सूचना: पार्सल ट्रेन के जरिये दूसरे जगहों पर सामान भेजने वाले व्यवसायी चीफ पार्सल से फोन पर संपर्क कर सकते हैं…

हावड़ा-9002022975/9002022962

सियालदह-9002071957/9002021964

आसनसोल- 9002023962

जमालपुर/मालदा टाउन- 9002024961

हेडक्वार्टर- 9002020971

मालगाड़ी से जरूरी सामानों का परिवहन जारी

लॉकडाउन में पूर्व रेलवे की ओर से लगातार मालगाड़ियों के जरिये जरूरी सामनों को भेजा जा रहा है. पूर्व रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, खाद्य, फर्मास्यूटिकल्स, चिकित्सीय उपकरण, उर्वरक, पेट्रोलियम उत्पाद और कोयला भेजे जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

Published by: Prabhat Khabar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >