जून में रद्द होंगी कई ट्रेनें, सफर से पहले चेक करें ये जरूरी लिस्ट
Indian Railway News: जून में जबलपुर डिवीजन के न्यू कटनी जंक्शन पर मेंटेनेंस के कारण रेलवे ने 18 ट्रेनों को कैंसिल किया है. कई ट्रेनों के रूट भी डायवर्ट किए गए हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है. सफर से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें ताकि यात्रा में कोई रुकावट न हो.
Indian Railway News: अगर आप जून महीने में ट्रेन से यात्रा की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. भारतीय रेलवे ने जबलपुर डिवीजन के न्यू कटनी जंक्शन पर मेंटेनेंस वर्क के चलते 18 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है. इसके साथ ही कुछ ट्रेनों के रूट डायवर्ट भी किए गए हैं. ऐसे में यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें, वरना आखिरी समय में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
जून में रद्द की गई ट्रेनें – पूरी लिस्ट देखें:
| ट्रेन नंबर | ट्रेन का नाम | रद्द होने की तारीख |
|---|---|---|
| 11265 | जबलपुर–अंबिकापुर एक्सप्रेस | 2 से 7 जून तक |
| 11266 | अंबिकापुर–जबलपुर एक्सप्रेस | 3 से 8 जून तक |
| 18236 | बिलासपुर–भोपाल एक्सप्रेस | 1 से 7 जून तक |
| 18235 | भोपाल–बिलासपुर एक्सप्रेस | 3 से 9 जून तक |
| 11751 | रीवा–चिरमिरी एक्सप्रेस | 2, 4 और 6 जून |
| 11752 | चिरमिरी–रीवा एक्सप्रेस | 3, 5 और 7 जून |
| 12535 | लखनऊ–रायपुर गरीब रथ एक्सप्रेस | 2 और 5 जून |
| 12536 | रायपुर–लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस | 3 और 6 जून |
| 22867 | हजरत निजामुद्दीन–दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस | 3 और 6 जून |
| 22868 | दुर्ग–हजरत निजामुद्दीन हमसफर एक्सप्रेस | 4 और 7 जून |
| 18213 | दुर्ग–अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस | 1 जून |
| 18214 | अजमेर–दुर्ग साप्ताहिक एक्सप्रेस | 2 जून |
| 18205 | दुर्ग–नौतनवा एक्सप्रेस | 5 जून |
| 18206 | नौतनवा–दुर्ग एक्सप्रेस | 7 जून |
| 51755 | चिरमिरी–अनूपपुर पैसेंजर | 3, 5 और 7 जून |
| 51756 | अनूपपुर–चिरमिरी पैसेंजर | 3, 5 और 7 जून |
| 61601 | कटनी–चिरमिरी मेमू | 2 से 7 जून तक |
| 61602 | चिरमिरी–कटनी मेमू | 3 से 8 जून तक |
क्यों हुई ट्रेनें रद्द?
रेलवे के अनुसार, जबलपुर डिविजन में न्यू कटनी जंक्शन पर जरूरी मेंटेनेंस और इंजीनियरिंग कार्य होने वाला है. जिसके कारण ट्रैफिक ब्लॉक लेना अनिवार्य है. इसी वजह से इन ट्रेनों को रद्द किया गया है.
