Lockdown News : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कोरोना वायरस का चेन तोड़ने के लिए 15 दिन के लाॅकडाउन की मांग की

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने देश में तत्काल लाॅकडाउन लगाने की मांग की है. यह मांग कोरोना का चेन तोड़ने के लिए की जा रही है. आईएमए ने यह मांग तब की है जब बिहार में पिछले 24 घंटे में 13,534 संक्रमण के नये मामले आये हैं और 97 लोगों की मौत हुई है.

बिहार में अबतक लगभग पांच लाख कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं. आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसपी सिंह ने सरकार से तत्काल देश में 15 दिनों का लाॅकडाउन लगाने की मांग की ताकि कोरोना वायरस के चेन को तोड़ा जा सके.

आईएमए अध्यक्ष का कहना है कि तत्काल लाॅकडाउन लगाने से एक ओर जहां कोरोना के चेन को तोड़ा जा सकेगा वहीं, वहीं हेल्थ सेक्टर पर दबाव घटेगा जो पहले से ही पस्त है.

Also Read: बिहार में लॉकडाउन तय? सीएम नीतीश ने की हाईलेवल मीटिंग, आपदा प्रबंधन की बैठक मंगलवार को बुलाई

बिहार यूनिट के एक्टिंग प्रेसीडेंट डाॅ अजय कुमार ने कहा कि अन्य डाॅक्टर और आईएमए के पदाधिकारी कोरोना के चेन को तोड़ने के लिए लाॅकडाउन की वकालत कर रहे हैं.

Posted By : Rajneesh Anand

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >