IMD Weather Alert: 13 से 18 सितंबर तक देश के इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने इलाके का हाल

मौसम विभाग ने 13 से 18 सितंबर के बीच देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की है. तटीय आंध्र प्रदेश से लेकर उत्तर-पूर्व भारत तक, इन दिनों मौसम बेहद उग्र रहने की संभावना है.

Very Heavy Rain : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 13 सितंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र और कोंकण में; 13 से 14 सितंबर के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है, 13 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 13 से 14 सितंबर के दौरान गुजरात क्षेत्र में; 13 और 14 सितंबर को सौराष्ट्र और कच्छ में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, साथ ही 13 सितंबर 2026 को गुजरात क्षेत्र में कहीं-कहीं बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की भी संभावना है.

पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार का मौसम कैसा रहेगा?

  • झारखंड: 13 से 18 सितंबर तक गर्जन और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम (Isolated to Scattered) बारिश की संभावना.
  • बिहार: 16 से 17 सितंबर तक सभी जगहों पर (Fairly Widespread to Widespread) बारिश होगी. 13-15 सितंबर और 18 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. 16 से 18 सितंबर के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
  • पश्चिम बंगाल और सिक्किम: उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 13 से 18 सितंबर तक व्यापक बारिश और 13 से 17 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना है. गांगेय पश्चिम बंगाल में 13 सितंबर और 16-18 सितंबर को व्यापक बारिश, जबकि 14-15 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
  • ओडिशा व अंडमान-निकोबार: अंडमान और निकोबार में 13 से 18 सितंबर तक व्यापक बारिश होगी. ओडिशा में 15-16 सितंबर को व्यापक बारिश, जबकि 13-14 और 17-18 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. 15-17 सितंबर को ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है.

उत्तराखंड, दिल्ली-पंजाब और पूर्वी राजस्थान में आज भारी बारिश की संभावना

  • जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद: 15 से 17 सितंबर के दौरान गर्जन और बिजली कड़कने के साथ व्यापक बारिश की संभावना.
  • उत्तराखंड: 13 और 14 सितंबर को व्यापक बारिश और 13 सितंबर को भारी बारिश का अनुमान है.
  • हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब: 16 से 17 सितंबर तक व्यापक बारिश होगी. हालांकि, 13 से 17 सितंबर के दौरान इन क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी.
  • पूर्वी राजस्थान: 13 और 14 सितंबर को व्यापक बारिश और भारी बारिश के आसार हैं.
  • उत्तर-पश्चिम भारत के शेष हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

मध्य प्रदेश में 13 सितंबर को बहुत भारी बारिश की संभावना

  • मध्य प्रदेश: पश्चिम मध्य प्रदेश में 13 और 14 सितंबर को व्यापक बारिश का अनुमान है. 13 सितंबर को बहुत भारी (Very Heavy) और 14 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है. पूर्व मध्य प्रदेश में 13 सितंबर को व्यापक बारिश होगी. 14 से 18 सितंबर के दौरान दोनों हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश रहेगी.
  • विदर्भ: 13 सितंबर को व्यापक बारिश और भारी बारिश की संभावना है. 14 से 18 सितंबर के दौरान हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.
  • छत्तीसगढ़: 13 से 15 सितंबर तक व्यापक बारिश होगी. इसके बाद 16 से 18 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

गुजरात में आज भारी बारिश की संभावना

  • गुजरात (गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र और कच्छ): 13 सितंबर को गुजरात क्षेत्र में बहुत भारी (Extremely Heavy) बारिश की चेतावनी है. इसके अलावा 14 सितंबर को बहुत भारी बारिश हो सकती है. सौराष्ट्र और कच्छ में 13-14 सितंबर को बहुत भारी तथा 15 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है. 13 से 15 सितंबर के बीच 40-50 किमी/घंटे (तेज हवा 60 किमी/घंटे तक) की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
  • कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र: कोंकण और गोवा में 13 से 18 सितंबर तक व्यापक बारिश और 13 सितंबर को भारी बारिश के आसार हैं. मध्य महाराष्ट्र में 13 सितंबर को बहुत भारी बारिश हो सकती है. मराठवाड़ा और गुजरात क्षेत्र में 13 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है. 13-14 सितंबर के दौरान मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में तेज हवाएं चल सकती हैं.

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश

  • अरुणाचल प्रदेश: 13 से 17 सितंबर तक व्यापक बारिश और 13 से 16 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना है.
  • असम और मेघालय: 13-16 सितंबर के दौरान भारी बारिश हो सकती है. 13 और 15-16 सितंबर को व्यापक बारिश होगी, जबकि 14 सितंबर और 17-18 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है.
  • नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा: 13 और 14 सितंबर को व्यापक बारिश तथा 13 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है. 15 से 18 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश होगी.

केरल, लक्षद्वीप में आज भारी बारिश की संभावना

  • तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना: तटीय आंध्र प्रदेश में 13 सितंबर को 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से थंडरस्कवॉल (तेज अंधड़) और भारी बारिश की संभावना है. तेलंगाना में 13 सितंबर को भारी बारिश के आसार हैं.
  • केरल, माहे और लक्षद्वीप: लक्षद्वीप में 13 से 18 सितंबर और केरल व माहे में 14-15 सितंबर को व्यापक बारिश होगी. केरल और माहे में 14 से 17 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है.
  • तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल और कर्नाटक: तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल में 15 और 16 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है. तटीय व आंतरिक कर्नाटक तथा तमिलनाडु में अधिकांश दिनों हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >