Today Newsletter: जगरनाथ महतो के निधन पर झारखंड में राजकीय शोक, सिसोदिया को झटका, पढ़ें आज की बड़ी खबरें

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का गुरुवार को सुबह निधन हो गया. जिसके बाद झारखंड सरकर ने दो दिनों का राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया. यानी 6 अप्रैल से 7 अप्रैल तक राजकीय शोक होगा.

गुरुवार को देश-दुनिया में कई बड़ी खबरें आयीं. जिसमें सबसे बड़ी खबर रही, झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन हो गया. जिसके बाद झारखंड में दो दिनों का राजकीय शोक घोषित कर दिया गया. यही नहीं दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ ईडी ने चार्जशीट दाखिल कर दी है. आज की मुख्य खबरें इस प्रकार हैं.

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन, झारखंड में दो दिन का राजकीय शोक

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का गुरुवार को सुबह निधन हो गया. जिसके बाद झारखंड सरकर ने दो दिनों का राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया. यानी 6 अप्रैल से 7 अप्रैल तक राजकीय शोक होगा.

भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, अन्य चुनौतियों से भारत को मुक्त कराने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध: मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भारत को भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और कानून-व्यवस्था की चुनौतियों से मुक्त कराने के उद्देश्य से कड़े कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने ‘बादशाही’ मानसिकता वाले लोगों की भी आलोचना की और आरोप लगाया कि ऐसे लोग 2014 से ही गरीबों, पिछड़ों और वंचितों का अपमान कर रहे हैं.

Also Read: जगरनाथ महतो के निधन पर झारखंड में दो दिन का राजकीय शोक, हेमंत सोरेन ने कहा- डांट लगाने से भी पीछे नहीं रहते थे

रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत किया

भारतीय रिजर्व बैंक ने रबी फसल बेहतर रहने की संभावना, जिंसों के दाम में नरमी तथा सरकार की अधिक पूंजीगत व्यय की योजना के साथ गुरुवार को चालू वित्त वर्ष के लिये आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को मामूली बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया. पहले इसके 6.4 प्रतिशत रहने की संभावना जतायी गयी थी.

लोकसभा की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

लोकसभा की बैठक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई. इस दौरान विपक्षी सदस्य अदाणी मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित किए जाने की मांग को लेकर आसन के समीप नारेबाजी कर रहे थे.

सरकार की यही मंशा थी कि सत्र नहीं चले : खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि सरकार की यही मंशा थी कि यह सत्र नहीं चले और अगर सरकार का रुख यही रहा तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा.

धन शोधन मामले में सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका खारिज

दिल्ली उच्च न्यायालय ने धन शोधन के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका खारिज कर दी.

बिना दावे वाली राशि का पता लगाने के लिए पोर्टल शुरू करेगा रिजर्व बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक ने विभिन्न बैंकों में बिना दावे वाली जमा राशि का पता लगाने के लिए एक केंद्रीकृत पोर्टल शुरू करने का फैसला किया है. बैंकों में बड़ी मात्रा में ऐसे खाते हैं जिनमें जिनमें बरसों से कोई लेनदेन नहीं हुआ है.

फर्जी वीडियो प्रसारित करने आरोप में यूट्यूबर मनीष कश्यप को एनएसए के तहत हिरासत में लिया गया

तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी मजदूरों पर हमले का फर्जी वीडियो प्रसारित करने आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर मनीष कश्यप पर तमिलनाडु में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी.

सऊदी अरब व ईरान अपने दूतावासों को पुन: खोलने तथा हवाई यात्रा सुगम बनाने पर सहमत

सऊदी अरब और ईरान अपनी-अपनी राजधानी और अन्य शहरों में राजनयिक मिशन को फिर से खोलने पर सहमत हो गए हैं। ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी आईएसएनए ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी.

विलियमसन को करानी होगी सर्जरी, वनडे विश्वकप से हो सकते हैं बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए चोटिल होने वाले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को अपने दाहिने घुटने का ऑपरेशन करवाना होगा और उनका इस साल के आखिर में भारत में होने वाले एकदिवसीय विश्वकप में खेलना संदिग्ध है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >