Today Newsletter: क्या देश में लॉकडाउन लगाने की होगी जरूरत ? पढ़ें अब तक की 5 बड़ी खबरें

Today Newsletter, 23 December 2022: झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत समूची हिंदी पट्टी की बड़ी खबरें आपको इस Newsletter में मिलेंगी. इसमें आपको Life Style news, National news, International news, Sports News, Hyperlocal News पढ़ने को मिलेंगी.

Lockdown News : क्या भारत में लॉकडाउन लगाने की होगी जरूरत ? जानें विशेषज्ञों की राय

दुनिया के कई देशों में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है. इन देशों में कई प्रतिबंध लगाये गये हैं. इस खबर के बाद अब भारत के लोगों के मन में आशंका पैदा हो गयी है कि क्या यहां भी लॉकडाउन लगाने पर सरकार विचार करेगी ? विस्तृत खबर

‘भारत जोड़ो यात्रा’: ‘नफरत को भारत से मिटाने की जरूरत’, बोले राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शनिवार सुबह दिल्ली में प्रवेश कर गयी. दिल्ली में यात्रा से जुड़े लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नफरत को भारत से मिटाने की जरूरत है. विस्तृत खबर

श्रीकृष्ण जन्मभूमि: शाही ईदगाह का होगा अमीन सर्वेक्षण, कोर्ट में अगली सुनवाई 20 जनवरी को

धार्मिक नगरी मथुरा स्थित श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद में जिला कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है. वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर की तरह ही इसका सर्वे होगा. कोर्ट अमीन को सर्वे पूरा करने का आदेश दिया गया है. विस्तृत खबर

Merry Christmas 2022 Wishes, Status, Images: सेंटा आया… यहां से अपने प्रियजनों को भेजें क्रिसमस की बधाई

क्रिसमस सेलिब्रेशन की शुरुआत हो चुकी है. वैसे तो 25 दिसंबर को यह त्योहार मनाते हैं लेकिन 24 दिसंबर से ही शुभकामनाओं, गिफ्ट्स देने का सिलसिला शुरू हो जाता है. यहां है क्रिसमस पर विश, स्टेट्स लगाने के लिए एक से बढ़ कर एक क्रिसमस फोटा, विशेज. आगे पढ़ें

मिलिए, झारखंड के जसप्रीत बुमराह से, मिट्टी के घर में रहने वाले ब्लाइंड क्रिकेटर का ऐसा रहा है सफर

झारखंड के ‘जसप्रीत बुमराह’ के नाम से मशहूर हो चुके सुजीत मुंडा वर्ल्ड कप जीतकर रांची लौट आये हैं. रांची लौटने पर टीम इंडिया के ब्लाइंड क्रिकेटर सुजीत मुंडा का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ. एयरपोर्ट से एक रैली भी निकाली गयी. देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >