Today Newsletter: कोरोना को लेकर केंद्र ने राज्यों को दिया ये निर्देश, पढ़ें अब तक की 5 बड़ी खबरें

Today Newsletter, 23 December 2022: झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत समूची हिंदी पट्टी की बड़ी खबरें आपको इस Newsletter में मिलेंगी. इसमें आपको Life Style news, National news, International news, Sports News, Hyperlocal News पढ़ने को मिलेंगी.

Corona In India: नए साल से पहले ‘टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-टीकाकरण’ पर केंद्र का जोर, राज्यों को निर्देश जारी

Corona In India: चीन सहित कई अन्य देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद भारत सतर्कता बरत रहा है. देश में कोरोना के नए वैरिएंट के संक्रमण से बचाव के लिए केंद्र सरकार ने आज राज्य के सभी स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक किया. विस्तृत खबर

Video: मोतिहारी के रामगढ़वा में फटा ईंट भट्ठे का चिमनी, 9 लोगों की मौत, कई के घायल होने की सूचना

पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ. यहां एक ईंट भट्ठे के चिमनी में विस्फोट के बाद नौ लोगों के मारे जाने की सूचना है. कुछ लोगों के चिमनी तले दबने से मौत होने की सूचना है. विस्तृत खबर

Coronavirus Update News: कोरोना की रोकथाम को लेकर झारखंड सरकार हर तरह से तैयार : बन्ना गुप्ता

COVID-19 की रोकथाम की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ ऑनलाइन चर्चा की. इस दौरान झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी ऑनलाइन शरीक हुए. इस मौके पर उन्होंने कहा कि विश्व के कई देशों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. विस्तृत खबर

IPL Auction 2023 Live: अनकैप्ड शिवम मावी को 6 करोड़ में गुजरात टाइटंस ने खरीदा, काइल जैमीसन CSK में

IPL Auction 2023 Updates: आईपीएल 2023 (#TATAIPLAuction) के लिए आज कोच्चि में मिनी ऑक्शन का आयोजन किया गया. नीलामी की शुरुआत दोपहर 2.30 बजे हुई. इस ऑक्शन के लिए दुनियाभर के 991 क्रिकेटरों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, लेकिन 405 खिलाड़ियों को निलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. विस्तृत खबर

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार! 2 हजार में बुक करें यह PMV EaS-E EV, जानें कब मिलेगी डिलीवरी

Affordable Electric Car: महंगे पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price) ने इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicle) की तरफ लोगों का रुझान बढ़ा दिया है. बड़ी कंपनियों के साथ नये स्टार्टअप्स भी ईवी (EV) की रेस में कूद गए हैं. विस्तृत खबर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >