India Pakistan Tension: वॉर इमरजेंसी के बीच दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर पहुंचा LRAD सिस्टम, तेज सायरन से मिलेगी हमले की वॉर्निंग

India Pakistan Tension: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान युद्ध के मुहाने पर खड़े हैं. तनाव के बीच केंद्र सरकार ने 7 मई को देशभर में मॉक ड्रिल करने का निर्देश दिया है. हालांकि भारत-पाक टेंशन बढ़ते ही जम्मू-कश्मीर में लगातार नागरिकों को हमले की स्थिति में खुद को कैसे बचाया जाए, इसकी ट्रेनिंग दी जा रही है.

India Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी टेंशन के बीच दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर में LRAD सिस्टम लाया गया है. दिल्ली पुलिस अधिकारियों को सिस्टम के काम करने के तरीके के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. इस डिवाइस का इस्तेमाल अचानक हमले की स्थिति में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए तेज सायरन बजाने और संदेश देने के लिए किया जाएगा.

मॉक ड्रिल से पहले दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई गई

केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर बुधवार को होने वाली मॉक ड्रिल से पहले दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस ने दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में दिन-रात गश्त बढ़ा दी है. पर्यटन और बाजार स्थलों पर खासतौर पर ध्यान दिया जा रहा है. कनॉट प्लेस, इंडिया गेट, जनपथ, यशवंत पैलेस, गोल मार्केट और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों सहित प्रमुख क्षेत्रों को कवर करने के लिए विशेष गश्ती इकाइयों को तैनात किया गया है.

लोगों की सुरक्षा के लिए पैदल गश्त कर रही पुलिस

दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की कई टीम विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त कर रही हैं. दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी डीसीपी को तैयारियों के लिए विस्तृत योजना बनाने को कहा है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमने दिल्ली में दिन-रात गश्त बढ़ा दी है. हमने हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश से लगती दिल्ली की सीमाओं पर अर्धसैनिक बलों के साथ-साथ पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया है. राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था पहले ही बढ़ा दी गई है. डीसीपी अपने जिलों में व्यवस्था की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं. वे सहायक पुलिस आयुक्तों (एसीपी) और थाना प्रभारियों (एसएचओ) के साथ बैठकें कर रहे हैं.”

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ गई टेंशन

22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ चुकी है. भारत ने तोबड़तोड़ एक्शन लेते हुए पाकिस्तान को आसमान से लेकर जमीन तक झटका दिया है. भारत ने पाकिस्तान के जहाजों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है, तो पानी वाले रूट को भी बंद कर दिया गया है. भारत ने सिंधु जल संधि को रद्द कर पाकिस्तान को तगड़ा झटका दिया है. इसके तहत भारत ने चिनाब नदी के पानी को रोक दिया है. जिससे पड़ोसी देश में पानी के लिए हाहाकार मच गई है. इसके अलावा भारत ने सार्क वीजा को भी रद्द कर दिया है, जिसके बाद भारत में मौजूद पाकिस्तानियों को भारत छोड़कर स्वदेश लौटना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >