राष्ट्रपति भवन में जापान की पीएम तकाइची का भव्य स्वागत, मोदी बोले- रणनीतिक साझेदारी को मिलेगी नई रफ्तार

India-Japan Summit : जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची पहली बार तीन दिवसीय भारत यात्रा पर आई हैं. उनकी यह यात्रा भारत – जापान के रिश्ते के लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है. हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और जापानी प्रधानमंत्री तकाइची के बीच व्यापार, रक्षा और हिंद-प्रशांत पर बातचीत होगी.

India-Japan Summit : जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची का गुरुवार को राष्ट्रपति भवन के परिसर में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, तीनों सेनाओं की टुकड़ियों ने सलामी दी और सैन्य बैंड ने शानदार प्रस्तुति देकर मेहमान प्रधानमंत्री का सम्मान किया. यह तकाइची की पहली आधिकारिक भारत यात्रा है, जिसे दोनों देशों के रिश्तों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है.

हैदराबाद हाउस में होगी अहम शिखर वार्ता

जापानी प्रधानमंत्री सनाए तकाइची पीएम मोदी के निमंत्रण पर 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 1 से 3 जुलाई तक भारत दौरे पर हैं. राष्ट्रपति भवन के स्वागत समारोह के बाद उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर और केंद्रीय मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों से मुलाकात की. इसके बाद दोनों नेता हैदराबाद हाउस में व्यापार, निवेश, रक्षा, सेमीकंडक्टर, तकनीक और आपूर्ति श्रृंखला जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

पुरानी साझेदारी को मिलेगा नया विस्तार

भारत और जापान के बीच संबंधों को औपचारिक रूप से ‘विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी’ का दर्जा 1 सितंबर 2014 से चला आ रहा है, इसके तहत मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना, रक्षा सहयोग, क्वाड और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में दोनों देशों की साझेदारी लगातार मजबूत हुई है. ऐसे में तकाइची की यह पहली भारत यात्रा दोनों देशों के रिश्तों को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है.

मोदी ने किया स्वागत, विदेश मंत्रालय ने बताया अहम दौरा

जापानी पीएम तकाइची बुधवार को नई दिल्ली पहुंचने के बाद सोशल मीडिया पर भारत पहुंचने की तस्वीरें साझा की थीं. प्रधानमंत्री मोदी ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनकी यह यात्रा भारत-जापान विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी को और मजबूत बनाएगी. विदेश मंत्रालय ने भी इस दौरे को दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है. दोनों देशों का लक्ष्य क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और आर्थिक सहयोग को और मजबूत करना है.

यह भी पढ़ें- राम मंदिर चंदा चोरी : VHP अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा-चंपत राय लापरवाही के दोषी हो सकते हैं, हम जिम्मेदार नहीं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >