Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले पर भारत को मिला रूस का साथ, पुतिन ने हर कार्रवाई का किया समर्थन

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. भारत पड़ोसी देश पर लगातार कार्रवाई कर रहा है. इस बीच भारत को रूस से भी समर्थन मिल गया है. रूसी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात कर अपना समर्थन जताया और पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की.

Pahalgam Terror Attack: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया और पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की. उन्होंने निर्दोष लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूरा समर्थन देने की बात कही. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जघन्य हमले के दोषियों और उनके समर्थकों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए. दोनों नेताओं ने भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. यह जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने दी.

विजय दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर पीएम मोदी पुतिन को बधाई दी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “प्रधानमंत्री ने विजय दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रपति पुतिन को शुभकामनाएं दीं और उन्हें इस साल के अंत में भारत में होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया.”

पीएम मोदी ने 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन के लिए पुतिन को किया आमंत्रित

इस साल के अंत में भारत में आयोजित होने वाले 23वें भारत – रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए पीएम मोदी ने पुतिन को आमंत्रित किया. इससे पहले 3 मई को, रूसी संघ के विदेश मंत्री एसवी लावरोव ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ टेलीफोन पर बातचीत में पहलगाम के पास हुए आतंकवादी हमले पर चर्चा की. लावरोव ने जयशंकर के साथ अपनी बातचीत में दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच मतभेदों को सुलझाने का आह्वान किया. भारत ने सीमा पार आतंकवाद के समर्थन के लिए पाकिस्तान के खिलाफ कड़े जवाबी कदम उठाए हैं. 23 अप्रैल को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक में, भारत ने 1960 की सिंधु जल संधि को तब तक स्थगित रखने का फैसला किया जब तक कि पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद के लिए अपने समर्थन को त्याग नहीं देता.

भारत ने सार्क वीजा रद्द कर दिया, पाकिस्तान के साथ व्यापार भी बंद

भारत ने पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारियों को भी अवांछित घोषित कर दिया है और उन्हें एक सप्ताह के भीतर भारत छोड़ने का आदेश दिया है. केंद्र सरकार ने SAARC वीजा छूट योजना (SVES) के तहत प्रदान किए गए किसी भी वीजा को रद्द करने का भी फैसला किया. भारत ने पाकिस्तान के साथ व्यापार भी बंद कर दिया है. पाकिस्तान के लिए भारतीय एयरस्पेस और समुद्री मार्ग भी भारत ने बंद कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >