भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को मिली हरी झंडी, जानें कब और कहां से चलेगी

Hydrogen fuel Train: तकनीक की दुनिया में भारतीय रेलवे ने एक नया मुकाम हासिल किया है. भारतीय रेलवे ने भारत की पहली हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन का चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में सफल ट्रायल किया है. इस ट्रेन की खासियत है कि इससे हानिकारक गैसें जैसे कार्बन डाइ ऑक्साइड नहीं निकलती हैं. इसे पर्यावरण सुरक्षित तकनीक से बनाया गया है.

Hydrogen fuel Train:  भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार नई-नई तकनीकों को अपनी सेवाओं में शामिल करता आ रहा है. इस दिशा में भारतीय रेलवे ने एक नया मुकाम हासिल किया है. भारत की पहली हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन का चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में सफल ट्रायल किया गया है.

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी सफल ट्रायल की जानकारी

यह तकनीक चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में विकसित की गई है. 25 जुलाई को सफल ट्रायल की जानकारी देते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन का सफल ट्रायल हो चुका है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि भारत अभी 1200 हॉर्सपावर की हाइड्रोजन ट्रेन पर काम कर रहा है.

किन-किन देशों के पास है हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली इस ट्रेन की तकनीक

यह तकनीक अभी केवल स्वीडन, जर्मनी, चीन और फ्रांस जैसे चुनिंदा देशों के पास थी, लेकिन इस सफल ट्रायल के बाद भारत भी उन देशों की सूची में शामिल हो गया है जिनके पास हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन की तकनीक है.

110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी यह ट्रेन

इस ट्रेन का ट्रायल पायलट प्रोजेक्ट के तहत हरियाणा के जींद-सोनीपत रेल खंड पर किया गया. इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 111.83 करोड़ रुपये है. यह ट्रेन 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नॉर्दर्न रेलवे रूट पर यह ट्रेन चलेगी. यह ट्रेन नॉन एसी रहेगी. 31 अगस्त तक इस ट्रेन की डिलीवरी देने की बात कही जा रही है.

पर्यावरण अनुकूल तकनीक से बनी है यह ट्रेन

हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली इस ट्रेन को पर्यावरण को सुरक्षित रखने वाली तकनीक से बनाया गया है. यह हाइड्रोजन ट्रेन डीजल और बिजली से चलने वाली ट्रेनों के मुकाबले प्रदूषण न के बराबर करती है. इन ट्रेनों की खास बात यह है कि इन ट्रेनों से न तो धुआं निकलता है और न ही हानिकारक गैसें जैसे कार्बन डाइ ऑक्साइड निकलती हैं. ये ट्रेन हाइड्रोजन गैस और ऑक्सीजन के रासायनिक रिएक्शन से बिजली उत्पन्न करती है, जिसकी मदद से यह ट्रेन चलती है.

यह भी पढ़े: Popular Democratic Leaders: PM मोदी ने मारी बाजी, दुनियाभर के सबसे लोकतांत्रिक नेताओं को पछाड़ते हुए टॉप पर पहुंचे, जानिए ट्रंप को मिला कौन सा स्थान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >