वाचा बॉर्डर पर आमने-सामने होंगे भारत-चीन: अरुणाचल LAC पर आज पहली कोर कमांडर बैठक

India China Talks: भारत और चीन के बीच जारी सीमा तनाव को सुलझाने के लिए आज अरुणाचल प्रदेश के वाचा-दमाई बॉर्डर मीटिंग पॉइंट पर दोनों देशों के बीच कोर कमांडर स्तर की बैठक होगी. पूर्वी क्षेत्र में गतिरोध दूर करने के लिए यह पहली उच्चस्तरीय वार्ता है.

India China Talks: पूर्वी सेक्टर में तनाव कम करने के लिए यह पहला मौका होगा, जब दोनों देशों के शीर्ष सैन्य अधिकारी अरुणाचल में आमने-सामने बैठेंगे. 2020 की गलवान झड़प के बाद से ऐसी सभी बैठकें केवल लद्दाख के 'चशुल-मोल्डो' पॉइंट पर ही होती रही हैं.

लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कालिया करेंगे भारतीय दल का नेतृत्व

भारतीय सीमा में होने वाली इस वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई 3 कोर के कमांडर ले. जनरल गिरीश कालिया करेंगे. रक्षा सूत्रों के मुताबिक, सीमा पर चीन की हरकतों पर भारतीय सेना का रुख बेहद कड़ा है. सीमा पर अलग-अलग दावों के कारण अक्सर तनाव पैदा होता है, जिसे टालने के लिए यह बातचीत अहम है.

अजीत डोभाल के दौरे के बाद बड़ी कोशिश

यह बैठक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल की हालिया चीन यात्रा के बाद तय की गई है. उस दौरे में दोनों देशों ने सीमा पर शांति बनाए रखने पर सहमति जताई थी. इस बैठक से ठीक पहले थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने भी 3 कोर मुख्यालय जाकर सैन्य तैयारियों की समीक्षा की थी.

अरुणाचल सीमा की सुरक्षा तेजपुर स्थित 4 कोर और रांगापहाड़ स्थित 3 कोर संभालती हैं. गलवान घटना के बाद से ही भारत ने इस पूरे इलाके में अपनी रणनीतिक और सैन्य पकड़ को काफी मजबूत किया है.


ये भी पढ़ें: ईरानी तेल टैंकर पर हमले के बाद US की धमकी: 'हमारे 2 जहाजों पर हमला करोगे तो 3 डुबोएंगे'

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >