LAC में ड्रैगन को कड़ी टक्कर देने की तैयारी, अरुणाचल के सीमावर्ती क्षेत्रों का तेजी से हो रहा विकास

एलएसी पर चीन की बढ़ती दखल को देखते हुए भारत सीमावर्ती इलाकों में अपनी बुनियादी ढांचा मजबूत करने में लगा है. सरकार की योजना है कि इन क्षेत्रों का इंफ्रास्ट्रक्चर जल्द से जल्द बेहतर किया जाए. ताकी जरूरत पड़ने पर सेना की हर तरह की सहायता दी जा सके. इसी को देखते हुए सरकार निर्माण कार्य में लगी है.

एलएसी पर चीन की लगातार घुसपैठ और तवांग जैसी घटनाओं से निबटने के लिए केंद्र सरकार अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास कर रही है. बीआरओ सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ अहम ढांचागत विकास कार्यों में लगा हुआ है. यहीं नहीं, अरुणाचल प्रदेश के सभी सीमावर्ती गांवों में बेहतर नेटवर्क के लिए सरकार सभी सड़कों को जोड़ने की योजना बनाई है.

सरकार की योजना है कि इन क्षेत्रों का इंफ्रास्ट्रक्चर जल्द से जल्द बेहतर किया जाए. ताकी जरूरत पड़ने पर सेना की हर तरह की सहायता दी जा सके. इसी कड़ी में सीमा सड़क संगठन पश्चिमी असम और पश्चिमी आंध्र प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में सभी सड़क नेटवर्क विकसित कर रहा है.  प्रोजेक्ट वर्तक के मुख्य अभियंता ब्रिगेडियर रमन कुमार ने बताया कि दो सुरंगें सेला और नेचिपु का तेजी से निर्माण किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सर्दियों में भारी बर्फबारी के कारण वाहनों की आवाजाही में काफी मुश्किल होती है.

प्रोजेक्ट वर्तक के मुख्य अभियंता ब्रिगेडियर रमन कुमार ने कहा कि हम तवांग जिले के दूरदराज के इलाकों को भी जोड़ना चाहते हैं और इस क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देना चाहते हैं. सड़क संपर्क के अलावा, सरकार अरुणाचल प्रदेश के तवांग और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए काम कर रही है.

गौरतलब है कि चीन अपनी सीमावर्ती इलाकों बहुत हद तक विकास कर चुका है. ऐसे में भारतीय क्षेत्रों में भी आवाजाही समेत अन्य सुविधाओं का विकास होना जरूरी है. इसी को लेकर सरकार सीमावर्ती इलाकों में तेजी से विकास कार्य कर रही है. इसी कड़ी में बीआरओ की ओर से अरुणाचल प्रदेश के तवांग के पास वास्तविक नियंत्रण रेखा की ओर सेला दर्रा सुरंग बनाया जा रहा है. इसके बन जाने से सेना सभी मौसम में हर तरह से से संपर्क स्थापित कर सकती है. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >