India And Canada Row: भारत के समर्थन में बांग्लादेश और श्रीलंका, कहा- कनाडा आतंकियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह

अली साबरी ने कहा, यही बात ट्रूडो ने श्रीलंका के लिए भी की थी. यह कहना कि श्रीलंका में नरसंहार हुआ था, एक भयानक और सरासर झूठ था. हर कोई जानता है कि हमारे देश में कोई नरसंहार नहीं हुआ था.

कनाडा के साथ जारी राजनयिक विवाद में भारत को बांग्लादेश और श्रीलंका साथ मिला है. दोनों देशों के विदेश मंत्री ने भारत का साथ देते हुए कनाडाई प्रधानमंत्री जिस्टन ट्रूडो की जमकर आलोचना की है. बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने जहां भारत की तारीफ की, वहीं श्रीलंकाई विदेश मंत्री ने कनाडा को आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बता दिया है.

कनाडा आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह : अली साबरी

श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने सोमवार (स्थानीय समय) को कहा कि आतंकवादियों को उत्तरी अमेरिकी देश में सुरक्षित पनाहगाह मिल गई है. एएनआई से एक्सक्लूसिव बात करते हुए श्रीलंका के विदेश मंत्री ने आगे कहा कि कनाडाई प्रधानमंत्री जिस्टिन ट्रूडो की टिप्पणियों से आश्चर्यचकित नहीं हैं. उन्होंने आगे कहा, कुछ आतंकवादियों को कनाडा में सुरक्षित ठिकाना मिल गया है. कनाडाई प्रधानमंत्री बिना किसी सबूत के भारत पर आरोप लगा रहे हैं.

ट्रूडो ने श्रीलंका के लिए भी ऐसे ही बेबुनियाद आरोप लगाए थे : अली साबरी

अली साबरी ने कहा, यही बात जस्टिन ट्रूडो ने श्रीलंका के लिए भी की थी. यह कहना कि श्रीलंका में नरसंहार हुआ था, एक भयानक और सरासर झूठ था. हर कोई जानता है कि हमारे देश में कोई नरसंहार नहीं हुआ था. साबरी ने कनाडा और श्रीलंका के रिश्ते पर बोलते हुए कहा कि पहले ट्रूडो की ‘नरसंहार’ टिप्पणी के कारण दोनों देशों के रिश्ते प्रभावित हुए हैं. इससे वास्तव में हमारे रिश्ते पर असर पड़ा है. इस पर विदेश मंत्रालय की राय अलग है. वैश्विक मामलों के मंत्रालय ने बहुत स्पष्ट रूप से कहा है कि श्रीलंका में नरसंहार नहीं हुआ था, जबकि एक राजनेता के रूप में पीएम ट्रूडो खड़े होकर कहते हैं कि नरसंहार हुआ था. वह स्वयं एक दूसरे का विरोधाभासी है.

Also Read: खालिस्तानी समर्थकों का प्रदर्शन, भारतीय वाणिज्य दूतावास की बढ़ाई गई सुरक्षा, कनाडा के मंत्री ने जताई चिंता

दूसरे देश को यह बताने का हक नहीं है कि वह बताए की हमें देश कैसे चलाना है : अली साबरी

श्रीलंकाई विदेश मंत्री अली साबरी ने कहा, मुझे नहीं लगता कि किसी को दूसरे देशों में घुसकर यह बताना चाहिए कि हमें अपने देश पर कैसे शासन करना चाहिए. हम अपने देश को किसी और से ज्यादा प्यार करते हैं. हमें साथ मिलकर काम करने की जरूरत है. इसी तरह हम शांतिपूर्ण माहौल बना सकते हैं. हमें किसी और के द्वारा निर्देशित नहीं किया जाना चाहिए कि हमें अपने मामलों का संचालन कैसे करना चाहिए.

Also Read: Canada-India Dispute: भारत से लताड़ के बाद भी नहीं सुधरे कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो, आरोप दोहराया

क्या है मामला

दरअसल कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर (45) की हत्या में भारतीय एजेंटों का हाथ होने की आशंका जताई थी, जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया. भारत ने 2020 में निज्जर को आतंकवादी घोषित किया था. भारत ने ट्रूडो के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कनाडा के राजनयिक को निष्कासित कर दिया. इससे पहले कनाडा ने भारतीय राजनयिक को निकाल दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >