भारत में बीते 11 दिनों में तीसरी बार दी गई 1 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की खुराक

COVID19 Vaccination कोरोना की तीसरी लहर के संभावित खतरे के बीच भारत में वैक्सीनेशन की गति तेज होती दिख रही है. भारत में सोमवार को एक बार फिर वैक्सीन की एक करोड़ से ज्यादा लोगों को खुराक लगाई गई. इसके साथ ही, देश में बीते 11 दिनों में तीसरी बार आज 1 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई है.

COVID19 Vaccination In India कोरोना की तीसरी लहर के संभावित खतरे के बीच भारत में वैक्सीनेशन की गति तेज होती दिख रही है. भारत में सोमवार को एक बार फिर कोरोना वैक्सीन की एक करोड़ से ज्यादा लोगों को खुराक लगाई गई. इसके साथ ही, देश में बीते 11 दिनों में तीसरी बार आज 1 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई है. इसके साथ देश में कोविड टीकाकरण कवरेज आज 69.68 करोड़ को पार कर गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है.

इससे पहले मंगलवार शाम को स्वास्थ्य मंत्री मनुसख मंडाविया ने ट्वीट कर कहा कि देश ने स्थापित किया नया कीर्तिमान! पीएम नरेंद्र मोदीजी के सबको मुफ्त वैक्सीन अभियान ने 1.09 करोड़ से अधिक डोज के अपने पिछले कीर्तिमान को तोड़ते हुए आज नया कीर्तिमान बनाया. देश में आज इससे अधिक टीके अब तक लग गए हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है. वहीं,

इससे पूर्व शुक्रवार को भारत में कोरोना वैक्सीन 1.09 करोड़ डोज लगाई गई थी. यह पहला मौका था जब देश में एक दिन में वैक्सीन की 1 करोड़ से ज्यादा डोज लोगों को लगाई गई थी. इस उपलब्धि पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने देशवासियों को बधाई दी थी.

इन सबके बीच, न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र के मंत्री नीतिन राउत ने सोमवार को कहा कि आज हम बहुत दिनों बाद दोगुने पॉजिटिव मामलों पर आ गए हैं. हमारे यहां तीसरी वेव का आगमन हो गया है. जल्द ही आपदा प्रबंधन की बैठक होगी. कुछ निर्बंध लगाने का फैसला हुआ है, लेकिन इसके संबंध में जनता के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करके अंतिम फैसला लेंगे.

Also Read: केरल में फिर लौटा निपाह वायरस, संक्रमण से 12 साल के बच्चे की मौत, केंद्र सरकार ने भेजी टीम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >