Heavy Rain Alert: बिहार में ऑरेंज अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में भी भारी बारिश का खतरा

Heavy Rain Alert: उत्तरी मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिणी उत्तर प्रदेश में बने स्पष्ट निम्न दबाव (लो प्रेशर) क्षेत्र का असर अब मौसम पर दिखने लगा है. इसके चलते 5 सितंबर को पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. जानें और किन राज्यों के लिए जारी किया गया है अलर्ट.

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 5 सितंबर को हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. वहीं 5 से 10 सितंबर के दौरान उत्तराखंड में भी कई जगहों पर तेज बारिश हो सकती है. इस दौरान दोनों राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा. 5 से 6 सितंबर तक पश्चिमी मध्य प्रदेश, 5 से 8 सितंबर तक पूर्वी मध्य प्रदेश जबकि 8 से 10 सितंबर तक छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है.

छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना

छत्तीसगढ़ में 5 सितंबर को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. इस दौरान एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा है.


ये भी पढ़ें: Kal ka Mausam : छत्तीसगढ़ में होगी बारिश, गिरेगी बिजली, 8 सितंबर तक के लिए येलो अलर्ट जारी

बिहार में भारी बारिश का अलर्ट

बिहार के उत्तर-पश्चिमी जिलों जैसे पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान और सारण में 5 सितंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां मेघगर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है. वहीं, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी जैसे मध्य-उत्तरी इलाकों में येलो अलर्ट रहेगा. यहां गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.


बिहार का मौसम

झारखंड में बादल छाए रहने की संभावना

झारखंड में 5 सितंबर से 7 सितंबर तक आमतौर पर बादल छाए रहने और राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश या मेघगर्जन होने की संभावना है. इस अवधि में अगले 5 दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. इसके बाद, 8 सितंबर को भी बादल छाए रहेंगे और राज्य के अनेक स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश या गर्जन की संभावना जताई गई है.


ये भी पढ़ें: Uttarakhand Ka Mausam: उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, नैनीताल-चंपावत और देहरादून समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

झारखंड का मौसम

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर के राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा. 5 से 8 सितंबर तक अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. असम और मेघालय में 5 से 8 सितंबर और 10 सितंबर को बारिश हो सकती है. वहीं, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 5 से 10 सितंबर तक कई जगहों पर बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >