IMD Alert: अगले सप्ताह बारिश और बर्फबारी की चेतावनी, IMD का अलर्ट, बदल सकता है कश्मीर का मौसम

IMD Alert: कश्मीर में हाड़ कंपाती ठंड से थोड़ी राहत तो मिली है, लेकिन भीषण सर्दी का दौर जारी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले सप्ताह ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो सकती है.

IMD Alert: जम्मू कश्मीर में मौसम का मिजाज बदल रहा है. कड़ाके की ठंड के बीच कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं. इसके कारण कश्मीर के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ है. लोगों को भीषण सर्दी से थोड़ी राहत मिली है.

Imd alert

मौसम विभाग के मुताबिक श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बुधवार रात के शून्य से नीचे 2.2 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री से अधिक है.

Imd alert

मध्य कश्मीर का पर्यटन स्थल सोनमर्ग जम्मू-कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गुलमर्ग दूसरा सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Imd alert

दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो बीती रात शून्य से नीचे 4.4 डिग्री सेल्सियस से अधिक है.

Imd alert

काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस, कोकरनाग में 0.8 डिग्री सेल्सियस और कुपवाड़ा में शून्य से नीचे 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Imd alert

मौसम विभाग ने 28 दिसंबर तक कश्मीर में मौसम आम तौर पर शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है. हालांकि, नए साल से पहले मौसम में बदलाव के संकेत हैं.

Imd alert

मौसम विभाग के अनुसार, 29 दिसंबर को ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है. 30 दिसंबर से एक जनवरी के बीच मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है.

Imd alert

Also Read: IMD alert: 26 से 30 दिसंबर तक रहेगी धुंध की चादर, इन राज्यों में कड़ाके की ठंड, आईएमडी का कोल्ड अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >