Aaj ka Mausam : अगले 2 से 3 दिन होगी भारी बारिश, आया मौसम विभाग का अलर्ट

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत और महाराष्ट्र में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. अगले 2 दिनों में राजस्थान के कुछ और हिस्सों, साथ ही पंजाब और गुजरात के कुछ हिस्सों से मानसून के लौटने के हालात अनुकूल हैं. जानें मंगलवार को कैसा रहने वाला है मौसम का हाल?

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, 16 सितंबर को छत्तीसगढ़ और गंगीय पश्चिम बंगाल में बारिश की संभावना है.  17 से 20 सितंबर को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में, 16 से 18 सितंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड में जबकि 16 से 19 सितंबर तक बिहार में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

झारखंड में जमकर होगी बारिश

मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक राज्य के 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. इसमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, रांची, बोकारो, धनबाद, खूंटी और रामगढ़ शामिल हैं. इसके अलावा 16 से 17 सितंबर के बीच 11 जिलों और 17 से 18 सितंबर के बीच 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना है.

बिहार में बारिश के आसार

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 16 सितंबर को बिहार के सारण, वैशाली, समस्तीपुर और खगड़िया जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इन इलाकों में वज्रपात, गरज-चमक और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसी कारण मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़ें : Kal Ka Mausam: दिल्ली के आसमान पर रहेगा बादलों का डेरा, 17-18 सितंबर को बारिश के आसार, मौसम का ताजा अपडेट

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना

16 से 18 सितंबर तक कोंकण-गोवा और मध्य महाराष्ट्र में जबकि 16 से 17 सितंबर तक मराठवाड़ा में भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा 116 सितंबर को कोंकण-गोवा व मध्य महाराष्ट्र में बहुत भारी बारिश हो सकती है. 16 सितंबर को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में, 16-19 सितंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >