Kal ka Mausam : बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर, कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया अलर्ट

Kal ka Mausam : मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव का असर देश के कई हिस्सों में दिखेगा और अगले कुछ दिन बारिश जारी रहेगी. 14 और 15 सितंबर को ओडिशा और महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना है. अन्य राज्यों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

Kal ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि 15 से 16 सितंबर तक छत्तीसगढ़ में तेज बारिश होगी. तेलंगाना में 15 से 17 सितंबर तक लगातार भारी बारिश की संभावना है. तटीय और मध्य महाराष्ट्र में 15 सितंबर को बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसी दौरान, पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की परिस्थितियां भी अनुकूल होने लगेंगी.

विभाग के अनुसार, 15 से 19 सितंबर तक कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. 15 से 16 सितंबर को पश्चिम मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में, 15 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

बिहार के अलावा इन राज्यों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना

17 से 19 सितंबर तक अंडमान-निकोबार, 15 से 19 सितंबर तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 15 से 17 सितंबर तक बिहार और झारखंड में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी. 15 से 16 सितंबर के बीच बिहार में बहुत भारी बारिश पड़ने की संभावना है.

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलावा यहां बारिश के आसार

IMD के अनुसार, 15 से 16 सितंबर तक उत्तराखंड, 15 से 19 सितंबर के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज-तूफान के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. 16 से 19 सितंबर के दौरान तमिलनाडु में जबकि 15 से 17 सितंबर तक तेलंगाना में बारिश के आसार हैं. 15 से 16 सितंबर तक उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 15 से 18 सितंबर तक अरुणाचल प्रदेश में और 15-16 व 18-19 सितंबर को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी. कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. इनमें अरुणाचल प्रदेश में 15-16 सितंबर को और असम-मेघालय में 15 सितंबर को बहुत भारी बारिश पड़ सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >