Aaj ka Mausam : नये साल में खलल! पश्चिमी विक्षोभ की वजह से होगी बारिश, आया 4 जनवरी तक का अलर्ट

Aaj ka Mausam: मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से 31 दिसंबर से 1 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के अलावा गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में भारी बारिश व बर्फबारी की संभावना है. उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड और घना कोहरा छाए रहेंगे.

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर तक, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी 2026 तक रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाया नजर आ सकता है. इसके बाद कोहरे में धीरे-धीरे कमी आएगी. वहीं हिमाचल प्रदेश में 31 दिसंबर तक और उत्तराखंड में 4 जनवरी तक घना कोहरा लोगों को परेशान कर सकता है.

विभाग के अनुसार राजस्थान में 1 से 4 जनवरी तक, मध्य प्रदेश में 31 दिसंबर तक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 3 जनवरी तक जबकि गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 31 दिसंबर से 3 जनवरी तक कोहरे की वजह से परेशानी झेलनी पड़ सकती है. वहीं असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर के साथ मिजोरम और त्रिपुरा में 4 जनवरी तक ठंड में और बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है.

यहां कोल्ड डे रहने की संभावना

IMD के अनुसार 31 दिसंबर और 1 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बन सकती है. इसके साथ ही 31 दिसंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कोल्ड डे रहने की संभावना जताई गई है, जिससे ठंड का असर और तेज महसूस किया जा सकता है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलावा यहां चलेगी शीतलहर

पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में 31 दिसंबर तक शीतलहर की स्थिति बने रहने की प्रबल संभावना व्यक्त की गई है. पश्चिमी राजस्थान में 2 और 3 जनवरी को शीतलहर चल सकती है. वहीं हिमाचल प्रदेश में 31 दिसंबर से 3 जनवरी के दौरान जबकि तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 1 जनवरी तक शीतलहर रहने की आशंका जताई गई है.

बिहार में कड़ाके की ठंड

पूरे बिहार में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है. मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है. 31 दिसंबर को कोल्ड डे को लेकर चेतावनी जारी की गई है. विभाग ने बताया कि बुधवार को उत्तर और दक्षिण-पश्चिम जिलों में घना कोहरा छा सकता है. वहीं नए साल के पहले दिन 1 जनवरी को भी उत्तर मध्य, उत्तर पश्चिम, दक्षिण मध्य और दक्षिण पश्चिम क्षेत्रों में कई स्थानों पर घना कोहरा रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें : Rajasthan Weather: सावधान! न्यू ईयर के जश्न में खलल डालेगी बारिश, देखें कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम

झारखंड में चलेगी शीतलहर

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के 12 जिलों को छोड़कर शेष जिलों में अगले 2 दिनों तक ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बिहार से सटे गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज और पाकुड़ में 31 दिसंबर को सुबह से दोपहर तक घना कोहरा छा सकता है. इन इलाकों में शीतलहर चलने की भी संभावना जताई गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >