Video : सोमनाथ के आसमान में एयरफोर्स का जलवा, देखकर दंग रह गए पीएम मोदी

Video : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ अमृत महोत्सव में भाग लेने से पहले सोमवार (11 मई) को गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में रोड शो किया. इसके बाद उन्होंने सूर्य किरण एरोबेटिक्स टीम के करतब देखें.

Video : गिर सोमनाथ में सोमनाथ अमृत महोत्सव के दौरान शानदार नजारा देखने को मिला. Indian Air Force की सूर्य किरण एरोबेटिक्स टीम ने आसमान में जबरदस्त करतब दिखाए, जिसे देखने लोग जुटे.  इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे. उन्होंने इसके बाद मंदिर में विशेष पूजा में हिस्सा लिया. इसके बाद कुंभाभिषेक और ध्वजारोहण समारोह भी हुआ, जिसमें मंदिर के पवित्रीकरण की रस्में पूरी की गईं और ध्वज फहराया गया. यह आयोजन श्रद्धा और उत्साह से भरा रहा. देखें  Indian Air Force ने आकाश में कैसा दिखाया करतब.

प्रधानमंत्री मोदी ने रोड शो किया

हैलीपेड से प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर के पास वीर हमीरजी सर्कल तक लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबे मार्ग पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग कतार में खड़े थे. क्षेत्र से मोदी का काफिला गुजरते समय लोगों ने झंडे लहराए और नारे लगाए. प्रधानमंत्री अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के तहत रविवार रात जामनगर पहुंचे और रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह सोमनाथ पहुंचे.

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी की अपील: एक साल सोना न खरीदें, क्या है वजह?

सोमनाथ अमृत महोत्सव क्यों मनाया जा रहा है?

सोमनाथ अमृत महोत्सव, भगवान शिव के प्रसिद्ध मंदिर के जीर्णोद्धार किए जाने के बाद इसे श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोले जाने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है. सोमनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और भारत की अटूट आस्था तथा सभ्यतागत विरासत का प्रतीक है. भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा 1951 में पुनर्निर्मित मंदिर के उद्घाटन किए जाने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमनाथ अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >