Hyderabad: हैदराबाद के मीरपेट थाना इलाके की वेंकटाद्रि कॉलोनी (बदगपेट) में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है. यहां एक 20 साल की लड़की ने अपनी पालतू बिल्ली की अचानक हुई मौत के गम में जहर खाकर सुसाइड कर लिया. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
पुलिस ने दी मामले की जानकारी
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मीरपेट थाने के इंस्पेक्टर शंकर कुमार ने बताया कि खुदकुशी करने वाली लड़की का नाम हिमाबिंदु था और वह BSc की स्टूडेंट थी. कल उसकी गोद ली हुई बिल्ली की अचानक मौत हो गई थी, जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी.
ये भी पढ़ें: दिल का दौरा पड़ने से हरियाणा में 18 हजार लोगों की मौत, कांग्रेस का सवाल- कहीं कोरोना वैक्सीन तो वजह नहीं
जांच में जुटी पुलिस
इंस्पेक्टर शंकर कुमार के अनुसार, पोस्टमॉर्टम के बाद लड़की की डेड बॉडी उसके माता-पिता को सौंप दी गई है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस पूरी घटना की गहराई से जांच की जा रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में लड़की ने इतना बड़ा कदम उठाया.
ये भी पढ़ें: जासूसी का खुलासा: भारत को दहलाना चाहता था पाकिस्तान, सोशल मीडिया से मंगवा रहा था जानकारी
ये भी पढ़ें : भारत हमला करने वाला है… भयभीत पाकिस्तानी प्रेसिडेंट जरदारी बोले; हम बातचीत को तैयार
