PM Kisan: इन किसानों की रुक सकती है 16वीं किस्त, झटपट कर लें यह काम

PM Kisan e-KYC केंद्र सरकार सभी किसानों को इस योजना के तहत तीन किस्तों में 6 हजार रुपये उनके बैंक खाते में डालती है. किसान भाईयों को अब सरकार से 16वीं किस्त का इंतजार है. लेकिन किसान भाई अगर 16वीं किस्त की राशि लेना चाहते हैं, तो अपना ekyc हर हाल में करा लें.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) के तहत अब तक देश भर के किसानों को अबतक 15 किस्तों का भुगतान कर दिया गया है. 2000-2000 हजार रुपये किसानों के बैंक अकाउंट में पहुंच चुका है. केंद्र सरकार सभी किसानों को इस योजना के तहत तीन किस्तों में 6 हजार रुपये उनके बैंक खाते में डालती है. किसान भाईयों को अब सरकार से 16वीं किस्त का इंतजार है. लेकिन किसान भाई अगर 16वीं किस्त की राशि लेना चाहते हैं, तो अपना ekyc हर हाल में करा लें.

ekyc क्यों ?

पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए ekyc इसलिए जरूरी है, ताकी यह सुनिश्चित किया जाए की किसान सम्मान निधि का लाभ किसी भी बिचौलिए की भागीदारी के बिना लाभार्थी किसानों के बैंक खाते तक पहुंच जाए.

इन तरीकों से करा सकते हैं ekyc

ओटीपी आधारित ekyc. इसे खुद से पीएम किसान की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से कर सकते हैं.

बायोमेट्रिक आधारित ekyc. इसे कॉमन सर्विस सेंटर और राज्य सेवा केंद्र से कराया जा सकता है.

फेस ऑथेंटिकेशन आधारित ई-केवाईसी. यह पीएम किसान मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है.

Also Read: PM Kisan Yojana : जल्द करा लें ये तीन काम, वरना नहीं मिलेगी 16वीं किस्त

किसान भाई कैसे कराएं ekyc

  • किसान भाईयों को ekyc कराने के लिए सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाना होगा.

  • होमपेज खुलते ही आपको ekyc का ऑप्शन मिलेगा.

  • ekyc पर क्लिक करते ही आपको आधार नंबर डालने का ऑप्शन आता है.

  • आधार नंबर डालने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा. जिसे डालने के बाद आप आगे बढ़ सकते हैं.

  • अब किसान बैंक अकाउंट और अन्य डिटेल्स दर्ज करें

  • किसान भाई जरूरी दस्तावेज अपलोड करें

  • आखिर में किसान भाई सेव बटन पर क्लिक करें. इस तरह करने से आपका ekyc पूरा हो जाएगा.

15 नंवबर 2023 को पीएम मोदी ने 8 करोड़ किसानों के खाते में डाला था पैसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर 2023 को 15वीं किस्त का भुगतान किया था. 15वीं किस्त का लाभ देशभर के करीब 8 करोड़ किसानों को मिला था. पीएम मोदी ने DBT के माध्यम से किसानों के खाते में पैसा ट्रांसफर किया था.

क्या है पीएम किसान

  • पीएम किसान भारत सरकार से 100% फंडिंग वाली एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है.

  • इस योजना की शुरुआत 1.12.2018 को हुई थी

  • योजना के तहत सभी भूमि धारक किसान परिवारों को तीन समान किस्तों में प्रति वर्ष 6,000/- की आय सहायता प्रदान की जाएगी.

  • धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित की जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >