Republic Day 2025: कर्तव्य पथ से देखना चाहते हैं गणतंत्र दिवस की परेड, यहां से खरीदें टिकट, ऑनलाइन भी हो सकती है बुकिंग

Republic Day 2025 Parade Ticket Booking: गणतंत्र दिवस 2025 की परेड को अगर आप कर्तव्य पथ से देखना चाहते हैं तो आपकी इच्छा बड़ी आसानी से पूरी हो सकती है. इसके लिए आपको कहां से टिकट खरीदना है और टिकट की कितनी कीमत है इससे जुड़ी हर जानकारी हम आपको दे रहे हैं. आप टिकट ऑनलाइन माध्यम से भी खरीद सकते हैं.

Republic Day 2025 Parade Ticket Booking: पूरा देश 26 जनवरी 2025 को अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है. गणतंत्र दिवस परेड की जोर शोर से तैयारी हो रही है. ऐसे में अगर आप भी इस परेड का सुंदर दृश्य देखना चाहते हैं तो यह मुमकिन है. इसके लिए टिकट की आप ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं. रिपब्लिक डे परेड के लिए टिकटों की बुकिंग 2 जनवरी से ही आम लोगों के लिए शुरू हो गई है. इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से बड़ी आसानी से बुक किया जा सकता है. भारत सरकार का रक्षा मंत्रालय गणतंत्र दिवस के लिए टिकटों की बुकिंग करता है. इस साल के लिए भी गणतंत्र दिवस समेत अन्य आयोजनों के लिए रक्षा मंत्रालय ने टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है.

कब तक होगी टिकटों की बिक्री

रक्षा मंत्रालय की ओर से टिकटों की बिक्री 2 जनवरी से ही शुरू हो गई है. आप गणतंत्र दिवस परेड (26 जनवरी), बीटिंग रिट्रीट की फुल ड्रेस रिहर्सल (28 जनवरी), बीटिंग रिट्रीट (29 जनवरी) के लिए टिकट बुक कर सकते हैं. टिकटों की बिक्री 11 जनवरी तक होगी. ऑफलाइन बुकिंग के लिए 10 बजे काउंटर पर जाना होगा. वहीं ऑनलाइन आप 9 बजे से टिकट बुक कर सकते हैं. ऑनलाइन टिकट

कितनी है टिकटों की कीमत

  • गणतंत्र दिवस परेड के लिए 20 रुपये से लेकर 100 रुपये तक का टिकट उपलब्ध है.
  • बीटिंग रिट्रीट फुल ड्रेस रिहर्सल के लिए प्रति टिकट की कीमत 20 रुपये रखी गई है.
  • बीटिंग रिट्रीट के लिए टिकटों की कीमत 100 रुपये प्रति व्यक्ति रखी गई है.

कहां से खरीद सकते हैं टिकट

इन तीनों सेरेमनी के लिए टिकटों को ऑफलाइन दिल्ली के शास्त्री भवन गेट नंबर 3 के पास से खरीदा जा सकता है. इसके अलावा जंतर मंतर के मेन गेट, सेना भवन के गेट नंबर दो, प्रगति मैदान के गेट नंबर एक या राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 7 और 8 से टिकटों को खरीदा जा सकता है. टिकटों को खरीदने के लिए आपके पास एक फोटो आईडी होनी चाहिए.

कैसे करें ऑनलाइन टिकट बुकिंग

अगर कोई ऑनलाइन तरीके से टिकट बुक करना चाहता है तो इसे बड़ी आसानी से बुक किया जा सकता है. यहां हम आपको बता रहे हैं कि ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग कैसे करें.

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aamantran.mod.gov.in पर क्लिक करें.
  • आपको किस कार्यक्रम का टिकट चाहिए, उसका सिलेक्शन कर लें.
  • अपना मोबाइल नंबर और आईडी दर्ज कर दें.
  • पेमेंट प्रक्रिया को पूरी कर लें.
  • अगर आप मोबाइल फोन से टिकट बुक कर कर रहे हैं तो आप पहले प्ले स्टोर से आमंत्रण ऐप को इंस्टॉल कर लें.

Also Read: Weather Updates: पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानों में कड़ाके की ठंड, बारिश से बढ़ सकती है परेशानी, जानें मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >