Voter ID Card: वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए नहीं लगाना होगा ऑफिस का चक्कर, घर बैठे इस तरह करें अप्लाई

आवेदक को भारतीय नागरिक होना चाहिए. आपकी उम्र 18 साल होना चाहिए. साथ ही संबंधित क्षेत्र का आपको निवासी होना चाहिए. मतदाता पहचान पत्र आवेदन के लिए पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान प्रमाण और एज प्रूफ जरूरी होता है.

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव समाप्त हो चुके हैं. अब सभी को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का इंतजार है. देश में चुनाव को सबसे बड़े पर्व के रूप में मनाया जाता है. मतदान के दिन देश में त्योहर की तरह माहौल रहता है. सुबह से ही लोग अपने-अपने मतदान केंद्र पहुंचते हैं और अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं. हर नागरिक का अधिकारी है कि वो अपने वोट का प्रयोग जरूर करे. वैसे नवजवान जो पहली बार वोटिंग करने वाले हैं, उनमें वोट को लेकर उत्साह अलग तरह का होता है. हम यहां बताना चाहेंगे कि कोई भी भारतीय नागरिक तबतक वोटिंग नहीं कर सकता, जबतक उसके पास वोटर आईडी न हो. सबसे जरूरी और अहम बात है कि 18 साल पूरा होने के बाद ही कोई वोटिंग कर सकता है. तो हम यहां वोटर आईडी के बारे में जानकारी देने वाले हैं. इसे घर बैठे आप कैसे बनवा सकते हैं.

घर बैठे ऐसे बनवाएं वोटर आईडी

  • वोटर आईडी के लिए लोगों को किसी ऑफिस का चक्कर नहीं लगाना होगा. क्योंकि अब आप अपने घर पर ही इसे अप्लाई कर सकते हैं. न केवल अप्लाई, बल्कि वोटर आईडी में किसी तरह का कोई भी सुधार भी आप खुद से कर सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले https://voterportal.eci.gov.in/ लिंक पर जाना होगा.

  • https://voterportal.eci.gov.in/ लिंक को खोलने के बाद होम पेज पर कई ऑप्शन मिलेंगे. अगर आप पहली बार वोटिंग करने वाले हैं या फिर से अपना वोटर आईडी बनवाना चाहते हैं कि आपको New registration for general electors वाले ऑप्शन में जाना होगा. वोटर आईडी के लिए फॉर्म 6 भरना होगा. यहां ध्यान रखना है, अगर आपकी उम्र 18 साल या उससे अधिक है या कुछ महीनों में आप 18 साल के होने वाले हैं, तभी इस फॉर्म को आप भर सकते हैं.

  • फॉर्म 6 पर क्लीक करने के बाद नया पेज खुलता है, जिसमें आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या इमेल आईडी या फिर EPIC नंबर भरना होगा. अगर आपको अपना पासवर्ड मालूम नहीं है, तो Forgot Password वाले ऑप्शन में जाना होगा. यहां रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या इमेल आईडी डालकर और कैप्चा भरकर पासवर्ड जान सकते हैं.

किसका वोटर आईडी बन सकता है

आवेदक को भारतीय नागरिक होना चाहिए. आपकी उम्र 18 साल होना चाहिए. साथ ही संबंधित क्षेत्र का आपको निवासी होना चाहिए.

Also Read: Voter ID Card: वोटर आईडी में बदलना है अपना फोटो, न हो परेशान, घर बैठे झट से होगा काम

वोटर आईडी के लिए जरूरी दस्तावेज

मतदाता पहचान पत्र आवेदन के लिए पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान प्रमाण (पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड कोई भी), एज प्रूफ (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, भारतीय पासपोर्ट कोई भी) जरूरी होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >