Video : भारतीय सेना ने ऐसे दिया ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम, देखें वीडियो

Video : ऑपरेशन सिंदूर 7 मई 2025 को शुरू हुआ था. यह पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा चलाया गया सैन्य अभियान था. ऑपरेशन के एक साल पूरे होने पर इंडियन एयरफोर्स ने एक वीडियो जारी किया है. नीचे देखें वीडियो.

Video : ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना का बड़ा सैन्य अभियान था, जिसे 6-7 मई 2025 की रात चलाया गया. इसमें पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया. यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी. सेना ने हमले के जिम्मेदार आतंकियों और उनके ठिकानों पर सख्त जवाबी कार्रवाई की. इसके एक साल होने पर इंडियन एयरफोर्स ने एक्स पर एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में ऑपरेशन की सफलता की कहानी दिखाई गई है. आप भी देखें ये वीडियो.

इंडियन एयरफोर्स के द्वारा शेयर किये गये वीडियो में सबसे पहले पीएम मोदी नजर आ रहे हैं. वे कहते हैं कि भारत सभी आतंकियों की पहचान करेगा और उन्हें सजा देगा. यही नहीं आतंकियों को समर्थन देने वाले को भी नहीं बख्शा जाएगा. इसके बाद वीडियो में पहलगाम आतंकी हमले की तस्वीरें दिखाई देतीं हैं. पीएम मोदी को  हाई लेवल मीटिंग करते भी वीडियो में दिखाया गया है. इसके बाद भारतीय सेनाओं को तैयारी करते वीडियो में दिखाया गया.

यह भी पढ़ें : राजनाथ सिंह ने कहा- किसी भी ऑपरेशन के लिए पूरी तरह तैयार है इंडियन आर्मी

वीडियो में इसके बाद एयरफोर्स को पीओके में टारगेट सेट करता हुआ दिखाया गया है. ऑपरेशन खत्म होने के बाद अंत में पीएम मोदी देश को संबोधित करते दिखते हैं. वे कहते हैं टेरर और टॉक एक साथ नहीं चल सकते. टेरर और ट्रेड एक साथ नहीं हो सकते…और पानी और खून भी एक साथ नहीं बह सकता.

यह भी पढ़ें : भारत को घर में घुसकर मारेंगे… पाकिस्तानी मंत्री की गीदड़भभकी, राजनाथ सिंह के बयान पर बिलबिलाए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >