Viral Video: कितना चालाक होता है कौवा, किस तरह बना लिया जुगाड़, वीडियो देखकर घूम जाएगा दिमाग

Viral Video: कौवा कितना चालाक होता है यह इसी से पता चल जा रहा है कि किसी जटिल काम को करने के लिए वो इंसानों की तरह युक्ति लगाता है. सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखकर आप भी यकीन कर लेंगे की वाकई में कौवे काफी चालाक होते हैं.

Viral Video: चालाक कौवे की कहानी हमने बचपन में कई बार सुनी है, जो मटके से पानी पीने के लिए कंकड़ों को घड़े में डालकर पानी ऊपर ले आता है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बार फिर कौवे ने साबित कर दिया कि वो कितना होशियार है. सोशल मीडिया में यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कौवे की चालानी लोगों का काफी पसंद आई है.

वीडियो में दिख रहा कितना चालाक होता है कौवा

सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दिख रहा है कि शख्स ने खाने का एक टुकड़ा शीशे की पाइप में डाल दिया, जिसे कौवे अपने चोंच से नहीं निकाल सकता था. ऐसे में कौवा पास से पड़ी हुई एक लकड़ी के टुकड़े को पाइप के अंदर डालकर अपना खाना निकालने की कोशिश करता है. लेकिन उस लड़की कई शाखाएं निकली हुई थी. इसके बाद वो एक सीधी लकड़ी का टुकड़ा उठाकर ले आता है और उससे अंदर डालकर अपना खाना दूसरी तरफ से निकाल लेता है. कौवे ने गजब की समझदारी दिखाते हुए इंसानों की तरह व्यवहार किया.

https://twitter.com/AMAZlNGNATURE/status/1948044218133299685

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

कौवे की समझदारी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया है. वीडियो को अब तक 13 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. 34 हजार लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. करीब 5 हजार लोगों ने इसे शेयर किया है. कई यूजर्स ने वीडियो को लाइक और शेयर किया है. कई यूजर्स ने इसपर रिएक्शन भी दिया है. कई यूजर्स ने लिखा ‘कौवा बहुत स्मार्ट है.’ एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ‘कौवा बहुत समझदार प्राणी होता है.’ इसके अलावा भी कई यूजर्स ने वीडियो देखकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >