Maharashtra: महाविकास अघाड़ी को झटका, कैसे चंद घंटों में नेता प्रतिपक्ष से डिप्टी सीएम बन गये अजित पवार

अजित पवार ने आज मुंबई में अपने आधिकारिक आवास ‘देवगिरि’ में पार्टी के कुछ नेताओं और विधायकों से मुलाकात की. बैठक में राकांपा के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल और पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले उपस्थित थीं.

महाराष्ट्र की राजनीति के लिए रविवार का दिन काफी अहम रहा. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता अजित पवार ने अपनी पार्टी से बगावत करते हुए एकनाथ शिंदे सरकार को समर्थन दे दिया और चंद घंटे में ही नेता प्रतिपक्ष से महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बन गये. उन्होंने 17 एनसीपी विधायकों के साथ महाराष्ट्र की सरकार को समर्थन दे दिया. अजित पवार की बगावत से महाविकास अघाड़ी को तगड़ा झटका लगा है.

कैसे अचानक शिंदे सरकार में शामिल हुए अजित पवार

महाराष्ट्र में सियासी घटनाक्रम इतनी तेजी से बदला की किसी को इसकी कानों कान खबर भी नहीं लगी. अजित पवार ने आज मुंबई में अपने आधिकारिक आवास ‘देवगिरि’ में पार्टी के कुछ नेताओं और विधायकों से मुलाकात की. बैठक में राकांपा के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल और पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले उपस्थित थीं. वहीं से अचानक अजित पवार अपने 17 समर्थक विधायकों के साथ राजभवन पहुंच गये. फिर देखते ही देखते नेपा प्रतिपक्ष से डिप्टी सीएम बन गये.

अजित पवार सहित कुल 9 एनसीपी के विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली

अजित पवार समेत 9 एनसीपी विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. जिन विधायकों ने शपथ ली उसमें छगन भुजबल, दिलीप पाटिल, हसन मुश्रीफ, धनंजय मुंडे, धर्माराव, अदिति तटकरे, संजय बनसोडे और अनिल पाटिल.

Also Read: Maharashtra Politics Crisis Live: जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, बोले अजित पवार- विकास के लिए आया पीएम मोदी के साथ

अजित पवार का दावा उनके समर्थन में 40 एनसीपी विधायक

महाराष्ट्र के नये उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने दावा किया है कि उनके समर्थन में 40 NCP विधायक और NCP के 6 एमएलसी हैं.

शरद पवार को झटका, टूट के कगार पर पहुंची एनसीपी

अजित पवार के अपने समर्थक विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल होने से शरद पवार की अगुआई में एनसीपी को तगड़ा झटका लगा है. अगर अजित पवार ने जो दावा किया है कि उनके समर्थन में 40 विधायक हैं, तो यह एनसीपी के लिए तगड़ा झटका होगा. विधानसभा में राकांपा के कुल 53 विधायक हैं. 40 विधायक अजित पवार के समर्थन में आने से पार्टी टूट के कगार पर पहुंच चुकी है. इधर राकांपा के अध्यक्ष शरद पवार ने पुणे में कहा कि उन्हें बैठक की जानकारी नहीं है, लेकिन विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होने के नाते अजित पवार विधायकों की बैठक बुला सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >