हिमंत बिस्वा सरमा ने दूसरी बार ली असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ, परिवार में खुशी

Himanta biswa sarma Oath ceremony LIVE : असम में बीजेपी ने जीत की हैट्रिक लगाई है और हिमंत बिस्वा सरमा ने दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली .

Himanta biswa sarma Oath ceremony LIVE : हिमंत बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी पहुंचे.

Himanta biswa sarma Oath ceremony LIVE : मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए हिमंत बिस्वा सरमा समारोह स्थल के लिए रवाना हो गए हैं. उनका पूरा परिवार भी समारोह स्थल पर पहुंच गया है. उनकी बेटी सुकन्या सरमा ने कहा, हम यहां आकर बहुत खुश हैं, वहीं उनकी पत्नी रिनिकी भुयान ने कहा, यह बहुत खुशी का पल है.

Himanta biswa sarma Oath ceremony LIVE : शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ. उनके अलावा बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंची हैं.

अजंता नियोग ने शपथ से पहले पीएम मोदी को कहा धन्यवाद

Himanta biswa sarma Oath ceremony LIVE : गोलाघाट से बीजेपी की जीती हुई कैंडिडेट अजंता नियोग ने शपथ से पहले कहा कि आजादी के 77 साल बाद, पूरे देश के लोग असम में एक ऐतिहासिक घटना देखने जा रहे हैं. मैं पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह हमारे लीडर हिमंत बिस्वा सरमा और हमारी पार्टी के प्रेसिडेंट दिलीप सैकिया को धन्यवाद देना चाहती हूं. मुझे मंत्रिमंडल में जगह दी जा रही है, मैं अपना काम पूरी ईमानदारी के साथ करूंगी.

Himanta biswa sarma Oath ceremony LIVE : शपथ ग्रहण से पहले हिमंता बिस्वा सरमा ने मां कामाख्या मंदिर जाकर माता का आशीर्वाद लिया और प्रदेश में शांति और खुशहाली की कामना की.

Himanta biswa sarma Oath ceremony LIVE : असम के नये मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा कुछ देर में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. हिमंत का राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में यह लगातार दूसरा कार्यकाल होगा. बीजेपी ने असम में बड़ी जीत दर्ज की है. मंगलवार को मुख्यमंत्री के साथ एनडीए के चार और मंत्री भी शपथ लेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहेंगे उपस्थित

हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में आयोजित समारोह में शपथ लेंगे.राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य खानापारा क्षेत्र के वेटरनरी मैदान में पूर्वाह्न 11 बजकर 40 मिनट पर शर्मा और चार अन्य विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगेौ

हिमंत बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने वाले पहले गैर कांग्रेसी

57 साल के हिमंत बिस्वा सरमा असम में लगातार दूसरी बार शपथ लेने वाले पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री बन गए हैं. शर्मा के साथ शपथ लेने वाले चार विधायकों में भाजपा के अजंता नियोग और रामेश्वर तेली, जबकि उनके सहयोगी दल असम गण परिषद (अगप) के अतुल बोरा और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के चरण बोरो शामिल हैं. नियोग, बोरा और बोरो इससे पहले भी शर्मा के पहले मंत्रिमंडल में सदस्य थे, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री तेली ने राज्य की राजनीति में फिर से वापसी की है. असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार सरकार बन रही है. गठबंधन पहली बार 2016 में सर्वानंद सोनोवाल के नेतृत्व में सत्ता में आया था जो अब केंद्र सरकार में मंत्री हैं.

ये भी पढ़ें : सीएम शुभेंदु अधिकारी को फेसबुक पर मिली धमकी, बांग्लादेश कनेक्शन की आशंका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >