Himachal Pradesh Rain Alert : हिमाचल प्रदेश में अभी और मचेगी तबाही! डरावना वीडियो आया सामने

Himachal Pradesh Rain Alert : हिमाचल प्रदेश में और अधिक बारिश की संभावना है. यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिससे कई स्थानों पर अचानक बाढ़ और भूस्खलन की आशंका है. बादल फटने से कुल्लू और कांगड़ा जिलों सहित प्रदेश के कई हिस्सों में तबाही मची जिससे पर्यटन को झटका लगा है.

Himachal Pradesh Rain Alert : भारी बारिश, अचानक आई बाढ़ और बादल फटने से कुल्लू और कांगड़ा जिलों सहित हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में तबाही मची है. इसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है और पांच अन्य लापता हैं. पहाड़ी राज्य में और अधिक बारिश की उम्मीद है.  29 जून तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. अलर्ट में ऊना, बिलासपुर, सोलन, शिमला, सिरमौर, कांगड़ा, चंबा, कुल्लू और मंडी जिलों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन की आशंका व्यक्त की गई है.

अब तक 250 लोगों को बचाया जा चुका है

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुखू ने कहा कि राज्य में तीन स्थानों पर बादल फटने और नौ स्थानों पर अचानक बाढ़ आई है. पुलिस के अनुसार, अब तक 250 लोगों को बचाया जा चुका है और मरने वाले पांच लोगों में से चार की पहचान हो चुकी है. कांगड़ा एसपी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, “जंगल से एक व्यक्ति को बचा लिया गया है. बचे हुए व्यक्ति ने बताया कि जब अचानक बाढ़ आई, तो वह और उसके कुछ साथी जंगल में भाग गए. उसके अनुसार, उसके आठ साथी पानी के बहाव में बह गए.”

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बादल फटने के कारण अचानक आई बाढ़ के बीच सैंज घाटी से उफनती नदी का पानी बहता हुआ

हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को झटका

हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को भी झटका लग सकता है क्योंकि अचानक आई बाढ़ ने गांवों और मनाली जैसे लोकप्रिय स्थलों में कुछ सड़कों को नुकसान पहुंचाया है. मुख्यमंत्री ने मानसून के दौरान पर्यटकों का स्वागत किया है, लेकिन उन्होंने उन्हें नदियों और नालों के पास न जाने की सलाह भी दी है.

बिजली परियोजना में काम करने वाले मजदूर लापता

बुधवार को माझन नाला में जीवा ट्रेंच वीयर के पास बादल फटने के बाद नदी का प्रवाह बढ़ गया. कुल्लू में दो लोग लापता हैं, जबकि कांगड़ा में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. पांच अन्य का पता नहीं चल पाया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, बाढ़ से प्रभावित सभी लोग धर्मशाला के पास मनुनी में एक बिजली परियोजना में काम करने वाले मजदूर हैं.

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बादल फटने के कारण अचानक आई बाढ़ में बह गया एक क्षतिग्रस्त वाहन

एनडीआरएफ कमांडेंट बलजिंदर सिंह ने एएनआई को बताया, “केवल एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें ही घटनास्थल पर पहुंच पाई हैं. अब तक छह लोगों के लापता होने की खबर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >