हिमाचल प्रदेश: मंडी के कोलडैम में फंसे सभी 10 लोगों को बचाया गया

बांध में फंसे लोगों में से पांच... बहादुर सिंह, भूपेश ठाकुर, रूप सिंह, बाबू राम और अंगद कुमार... वन विभाग के कर्मचारी, जबकि अन्य पांच स्थानीय लोग जिनकी पहचान नैन सिंह, डागू राम, हेम राज, बुधि सिंह और धर्मेंद्र के रूप में की गई है.

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ से स्थिति लगातार खराब होती जा रही है. मंडी जिले के कोलडैम पनबिजली परियोजना के बांध में जलस्तर बढ़ने से रविवार को वन विभाग के पांच कर्मचारी समेत दस लोग फंस गए थे. जिन्हें बचा लिया गया है. जिला प्रशासन मंडी ने बताया, जल स्तर बढ़ने के कारण कोल बांध जलाशय में एक नाव में फंसे दस लोगों को सुबह लगभग 3 बजे बचाया गया.

रातभर चला राहत और बचाव कार्य

DC मंडी अरिंदम चौधरी ने बताया, जलस्तर बढ़ने के कारण कोल बांध जलाशय में 5 वन विभाग के अधिकारियों और 5 स्थानीय लोग एक नाव में फंस गए थे. जिन्हें बचाने के लिए एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमों की मदद से रातभर राहत और बचाव कार्य चलाया गया.

घटना कैसे हुई इसके बारे में जानकारी नहीं

DC मंडी अरिंदम चौधरी ने कहा, इस बात का अभी भी पता नहीं चला है कि यह घटना कैसे हुई. स्थानीय लोगों ने प्रशासन को इस संबंध में सूचना दी जिसके बाद एनडीआरएफ का दल मौके पर पहुंचा.

Also Read: बाढ़ से राहत के लिए हिमाचल प्रदेश को 200 करोड़ रुपये देगी केंद्र सरकार

बांध में ये लोग थे फंसे

अधिकारियों ने बताया कि बांध में फंसे लोगों में से पांच… बहादुर सिंह, भूपेश ठाकुर, रूप सिंह, बाबू राम और अंगद कुमार… वन विभाग के कर्मचारी, जबकि अन्य पांच स्थानीय लोग जिनकी पहचान नैन सिंह, डागू राम, हेम राज, बुधि सिंह और धर्मेंद्र के रूप में की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >