हिमाचल प्रदेश में बादल फटा : पांच की मौत, स्कूल-काॅलेज बंद, परीक्षाएं स्थगित

हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे से भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से भूस्खलन की कई घटनाएं सामने आयीं हैं. भूस्खलन की वजह से कई रोड ब्लाॅक है और कई पर आवागमन बाधित है. शिमला चंडीगढ़ रोड भी इस वजह से बाधित हो गया है.

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के जादोन गांव में बादल फटने की घटना हुई है जिसमें पांच लोगों के मारे जाने और तीन के लापता होने की सूचना है. जानकारी के अनुसार इस घटना में दो घर और एक गौशाला बह गये. यह जानकारी हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों की ओर से दी गयी है.

हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे से भारी बारिश

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे से भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से भूस्खलन की कई घटनाएं सामने आयीं हैं. भूस्खलन की वजह से कई रोड ब्लाॅक है और कई पर आवागमन बाधित है. शिमला चंडीगढ़ रोड भी इस वजह से बाधित हो गया है. ट्रकों और बसों का परिचालन इस सड़क पर बंद कर दिया गया है.


स्कूल और काॅलेज बंद

कंडाघाट के एसडीएम सिद्धार्थ आचार्य ने जानकारी दी है कि जादोन गांव में बादल फटन से पांच लोगों की मौत हुई है और तीन लोग लापता हैं. इस घटना के बाद बचाव कार्य जारी है. मौसम विभाग ने बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है, प्रदेश में पिछले 24 घंटे से लगातार भारी बारिश हो रही है. सभी स्कूलों और काॅलेज को 14 अगस्त के लिए बंद कर दिया गया है. पोस्ट ग्रेजुएट की परीक्षाएं आज स्थगित कर दी गयी हैं.

Also Read: Weather Forecast LIVE: उत्तराखंड में आफत की बारिश, जानें UP-बिहार सहित अन्य राज्यों का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >