हिमाचल प्रदेश में भीषण हादसा, चलती टैक्सी पर गिरीं चट्टानें, 13 की गई जान

Himachal Pradesh Accident: हिमाचल प्रदेश में एक दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, पहाड़ी से अचानक विशाल चट्टानें टूटकर चलती कार पर गिर गईं, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

Himachal Pradesh Accident: हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में दर्दनाक हादसा सामने आया है. उदयपुर-पांगी मार्ग पर पहाड़ी से विशाल चट्टानें गिरने से एक टैक्सी पूरी तरह दब गई, जिसमें सवार 13 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.

टैक्सी में सवार थे 15 लोग, दो ने कूदकर बचाई जान

पुलिस के मुताबिक हादसे के समय टैक्सी में कुल 15 लोग सवार थे, जो कुल्लू से किलाड़ की ओर जा रहे थे. चट्टानों के गिरने के बाद वाहन पूरी तरह मलबे में दब गया. हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग वाहन से बाहर कूदकर बचने में सफल रहे.

मृतकों में छह महीने का बच्चा भी शामिल

पुलिस ने बताया कि मृतकों में छह महीने का एक बच्चा भी शामिल है. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया.

चट्टानों से दबे वाहन में लगी आग

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विशाल चट्टानें गिरने से टैक्सी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके पिछले हिस्से में आग लग गई. मौके पर मौजूद राहगीरों और सेना के जवानों ने आग बुझाने की कोशिश की.

हादसे पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जताया शोक

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटना पर शोक जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिख- पांगी-लाहौल और स्पीति सीमावर्ती क्षेत्र कड़ू नाला में टाटा सूमो पर चट्टान गिरने से 13 लोगों की मृत्यु और दो लोगों के घायल होने की घटना अत्यंत दुखद है. हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें. घटना की जानकारी मिलते ही उपायुक्त लाहौल और स्पीति से बात कर घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >