Himachal Election 2022: एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए पीएम मोदी ने रोका अपना काफिला, देखें वीडियो

Himachal Election 2022: हिमाचल प्रदेश में पीएम मोदी ने एक एंबुलेंस को रास्ता देने के अपना पूरा काफिला रुकवा दिया. यह पहला मौका नहीं है जब उन्होंने ऐसा किया. इससे पहले भी वो ऐसा कर चुके हैं. बीते कुछ दिन पहले अपने गुजरात दौरे में पीएम मोदी ने काफिले को रोककर एंबुलेंस को रास्ता दिया था.

Himachal Election 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी लगातार रैलियां कर रहे हैं. आज यानी बुधवार को भी भी पीएम मोदी की हिमाचल प्रदेश में कई रैलियां हैं. लेकिन रैली में जाने से पहले पीएम मोदी का काफिला अचानक रुक गया. दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल प्रदेश में एक रैली में जाने के दौरान उनके काफिले को सामने से आता एंबुलेंस दिखाई दिया, जिसके बाद पीएम मोदी का पूरा काफिला एंबुलेंस के गुजरने तक रुका रहा.

पीएम मोदी का काफिला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा का है. जहां से हमीरपुर की रैली में जाने से पहले पीएम मोदी का काफिला अचानक रुक गया. इसी समय एक एंबुलेंस वहां से निकली. दरअसल, पीएम मोदी ने एक एंबुलेंस को रास्ता देने के अपना पूरा काफिला रुकवा दिया. वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह पीएम मोदी ने अपने काफिले को एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए रुकवा दिया.

गौरतलब है कि पीएम मोदी पूरी दुनिया में अपने उदार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं, कई बार उनका मानवीय चेहरा दुनिया के सामने आ चुका है. यह पहला मौका नहीं है जब उन्होंने अपने काफिले को रोककर एंबुलेंस को रास्ता दिया है. इससे पहले भी वो ऐसा कर चुके हैं. बीते कुछ दिन पहले अपने गुजरात दौरे में पीएम मोदी ने काफिले को रोककर एंबुलेंस को रास्ता दिया था.

हिमाचल प्रदेश में चुनावी बिगुल बजते ही नेताओं का हिमाचल दौरा तेज हो गया है. पीएम मोदी भी हिमाचल में जमकर प्रचार कर रहे हैं. इसी कड़ी में उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले ही कुछ राज्यों में उपचुनाव के नतीजे आए हैं. उन्होंने कहा कि जहां कभी बीजेपी को बहुत कमजोर माना जाता था वहां भी लोगों ने कमल का फूल खिला दिया है.

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो कांग्रेस विपक्ष की जिम्मेदारी भी नहीं निभा सकते हैं, आपके सवालों को लेकर हिलते भी नहीं हैं, वे यहां सरकार में आने के बाद आपके लिए क्या करेंगे. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर भरोसा नहीं किया जा सकता है. पीएम ने कहा कि अब हिमाचल के लोगों ने भी ठान लिया है कि वो कांग्रेस को हिमाचल से निकलेंगे.

Also Read: Delhi MCD Election: एमसीडी चुनाव की सरगर्मी तेज, गरीबों के लिए आवास बीजेपी का अहम चुनावी मुद्दा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >