Himachal Election 2022: PM मोदी करेंगे कांगड़ा में रैली, पैराग्लाइडिंग-ड्रोन समेत इनपर पर रहेगा बैन

Himachal Election 2022: पीएम मोदी के संभावित हिमाचल दौरे को लेकर सुरक्षा के खास इंतजाम किये जा रहे हैं. इसी कड़ी में पैराग्लाइडिंग, ड्रोन, हेलीकॉप्टर की उड़ान पर प्रतिबंध लगाया गया है. बता दें, पीएम मोदी नौ नवंबर को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा का दौरा कर सकते है.

Himachal Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ नवंबर को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा का दौरा कर सकते है. पीएम मोदी के संभावित दौरे को लेकर जिले में पैराग्लाइडिंग, ड्रोन, हेलीकॉप्टर समेत अन्य हवाई वस्तुओं की उड़ान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है. गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में चुनावी बिगुल बजते ही सियासी घमासान तेज हो गया है. राजनीतिक दलों के दिग्गज पूरे जोर-शोर से प्रचार अभियान में जुटे हैं. इसी कड़ी में पीएम मोदी भी हिमाचल का दौरा कर सकते हैं.

सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम: पीएम मोदी के संभावित हिमाचल दौरे को लेकर सुरक्षा के खास इंतजाम किये जा रहे हैं. इसी कड़ी में पैराग्लाइडिंग, ड्रोन, हेलीकॉप्टर की उड़ान पर प्रतिबंध लगाया गया है. जिलाधिकारी निपुण जिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखकर यह फैसला किया गया है.

हिमाचल प्रदेश में चुनावी बिगुल: पीएम मोदी के दौरे से पहले जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जिले में पैराग्लाइडिंग, ड्रोन, हेलीकॉप्टर, हॉट एयर बैलून और अन्य हवाई खेलों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा. जिलाधिकारी ने बताया कि प्रतिबंध 8 नवंबर की शाम पांच बजे से नौ नवंबर की शाम पांच बजे तक रहेगा.

उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई: जिलाधिकारी की ओर से बयान आया है कि जो भी इस आदेश का उल्लंघन करेगा उसपर आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी 9 नवंबर को कांगड़ा के धर्मशाला के निकट चंबी और हमीरपुर के सुजानपुर में रैलियों को संबोधित करेंगे. बता दें, हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा और उसके नतीजे आठ दिसंबर को घोषित किए जाएंगे.
भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >