MP में हाईप्रोफाइल मर्डर: तकिए से मुंह-नाक दबाकर SDM पत्नी की हत्या, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

High profile murder in MP मामले की गुत्थी 24 घंटे के अंदर सुलझा देने के लिये जांच दल की प्रशंसा की और 20000 रुपये के इनाम की घोषणा की. पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी कथित रूप से ‘प्रॉपर्टी डीलर’ है.

मध्य प्रदेश में एसडीएम निशा नापित की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि एसडीएम की हत्या उसके पति ने ही तकिए से मुंह-नाक दबाकर किया था. मर्डर के पीछे जो वजह बताई जा रही, उसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

नॉमिनी नहीं बनाने पर एसडीएम पत्नी की हत्या

मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में शाहपुरा की उपसंभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) की उनके पति ने सेवा, बीमा और बैंक रिकॉर्ड में ‘नॉमिनी’ नहीं बनाने पर कथित रूप से हत्या कर दी. पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल ने बताया कि एसडीएम निशा नापित (51) ने 2020 में एक सोशल मीडिया साइट के माध्यम से मनीष शर्मा (45) से शादी की थी, लेकिन सेवा, बीमा एवं बैंक रिकॉर्ड में ‘नॉमिनी’ बनाने की पति की मांग को नहीं मानने के कारण दोनों के बीच तनाव पैदा हो गया था.

पति ने तकिए से पत्नी निशा की हत्या कर दी

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शर्मा ने रविवार को तकिए से निशा का दम घोंट कर हत्या कर दी, छह घंटे तक शव के पास बैठा रहा और फिर शव को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने पुलिस को सतर्क कर दिया. पटेल ने बताया कि शर्मा ने निशा के खून से सने कपड़े और तकिया को वाशिंग मशीन में धो दिया.

Also Read: MP News: फिर भावुक हुए शिवराज, रोने लगे ‘मामा’, कहा- मध्य प्रदेश से नहीं जा रहे हैं दूर

24 घंटे के अंदर मामले को पुलिस ने सुलझाया

पुलिस ने बताया, हमारी जांच और मौके से प्राप्त सुराग के आधार पर हमने शर्मा से पूछताछ की और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया. उसपर हत्या, दहेज हत्या, सबूत नष्ट करने एवं अन्य अपराधों के आरोप लगाए गए हैं. पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) मुकेश श्रीवास्तव ने इस मामले की गुत्थी 24 घंटे के अंदर सुलझा देने के लिये जांच दल की प्रशंसा की और 20000 रुपये के इनाम की घोषणा की. पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी कथित रूप से ‘प्रॉपर्टी डीलर’ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >