Viral Video: नशे में बेसुध हो गया हाथियों का पूरा झुंड, जंगल में मच गया कोहराम, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: जंगल में हाथियों का एक झुंड नशे में धुत हो गया. एक खास किस्म के फल खाकर सभी हाथी नशे में आ गए. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लाखों लोगों ने वीडियो देखा है. वीडियो काफी ट्रेंड कर रहा है.

Viral Video: मालामाला रिजर्व में अचानक हाथियों का एक झुंड  जमीन पर लोटने लगा. कोई अपनी सूंढ़ गोल-गोल घुमाने लगा, कोई बेसुध एक जगह पड़ रहा. एक-दो नहीं झुंड के करीब सभी हाथियों का यही हाल हो गया. देखने से साफ लग रहा है कि ये हाथी अपने आपे में नहीं हैं. लगता है जैसे ये शराब के नशे में हैं. सोशल मीडिया पर हाथियों के इस झुंड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

जमीन पर लेटकर अजीब-अजीब हरकतें करने लगे हाथी

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दिख रहा है कि हाथी जमीन पर लेटे हुए हैं. बड़े हाथियों के साथ-साथ बच्चे हाथी भी बेकाबू है. लग रहा है कि वो अपने होश में नहीं हैं. यह वीडियो दक्षिण अफ्रीका के माला माला रिजर्व का है. जहां एक खास किस्म के फल खाकर अक्सर जंगली जानवर नशे में आ जाते हैं. हाथियों के साथ भी यही हुआ है.

एक जंगली फल खाकर नशे में आ जाते हैं जानवर

अफ्रीका के जंगल जानवर एक ख़ास पेड़ के फल को खाकर नशे में आ जाते हैं. इस फल का नाम मारुला है. ये फल पककर जमीन पर गिर जाते है, इसे कई जंगली जानवर खाकर नशे में आ जाते हैं. हाथी जैसे बड़े जानवर भी काफी मात्रा में इस फल को खाने के बाद नशे में धुत हो गए. सोशल मीडिया पर एक्स के अकाउंट पर इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 48 लाख लोगों ने देख लिया है. 31 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है.

कई यूजर्स ने किया कमेंट

वायरल हो रहे वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किया है. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा ‘शेरों के आने तक यह अच्छा समय है.’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘उनके हैंगओवर से होने वाला सिरदर्द बहुत भयानक होगा.’ एक और यूजर ने लिखा ‘नशे में हमेशा ज्यादा मजा आता है.’ कई यूजर्स ने अन्य वीडियो शेयर कर अपना रिएक्शन जाहिर किया है. कुछ यूजर्स ने इमोजी सेंड कर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >