गुजरात तट के पास अरब सागर में भारतीय कोस्ट गार्ड का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 3 लापता

Helicopter Emergency Landing: अरब सागर में हेलिकॉप्टर ध्रुव की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है. 3 के लापता होने की खबर है.

Helicopter Emergency Landing: भारतीय कोस्टगार्ड के हेलीकॉप्टर ध्रुव की अरब सागर में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है. एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) का हेलीकॉप्टर गुजरात तट पर अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. चालक दल के तीन सदस्य लापता हैं. लापता लोगों की तलाश की जा रही है.

भारतीय तट रक्षक (आईसीजे) ने एक बयान में जानकारी दी कि घटना सोमवार रात को हुई. आईसीजे के उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर (एएलएच) पर सवार चालक दल के चार सदस्यों में से एक को बचा लिया गया लेकिन बाकी के तीन सदस्यों की तलाश जारी है.

हेलीकॉप्टर को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी

2 सितंबर को भारतीय तटरक्षक के एएलएच हेलीकॉप्टर ने गुजरात के पोरबंदर तट पर मोटर टैंकर हरी लीला से चालक दल के एक घायल सदस्य को बचाने के लिए रात 11 बजे उड़ान भरी थी. हेलीकॉप्टर को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी जिससे वह समुद्र में गिर गया. चालक दल के एक सदस्य को बचा लिया गया लेकिन बाकी के तीन सदस्यों की तलाश जारी है. आईसीजे ने बचाव प्रयासों के लिए चार जहाज तथा दो विमान तैनात किए हैं.

Read Also : Ranchi news : स्मार्ट सिटी में करायी गयी हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >