Heavy Rain Alert: 5,6,7,8,9,10 सितंबर तक भयंकर बारिश, गरज-चमक के साथ छींटे, अलर्ट जारी

Heavy Rain Alert: देश के विभिन्न राज्यों में मानसून पूरी ताकत से सक्रिय है. कई क्षेत्रों में जबरदस्त बारिश का सिलसिला जारी है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों तक देश के राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं.

Heavy Rain Alert: देशभर में मानसून की जोरदार बारिश जारी है. उत्तर भारत, पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण भारत, पश्चिम भारत, मध्य भारत के कई इलाकों में इस सप्ताह जोरदार बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों तक गुजरात राज्य में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. 6 और 7 सितंबर को सौराष्ट्र और कच्छ में बहुत भारी बारिश हो सकती है.

Heavy rain alert

8 सितंबर तक उत्तराखंड और राजस्थान में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है. 5 और 10 सितंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में भारी बारिश की संभावना है. 9 सितंबर को यूपी में बारिश की संभावना है.

Heavy rain alert

5, 6 और 7 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है. कई इलाकों में गरज चमक के साथ जोरदार बारिश हो सकती है.

Heavy rain alert

5 और 6 सितंबर के दौरान पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है. 6 और 7 सितंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी बारिश हो सकती है. 8 से 10 सितंबर के दौरान बिहार में बारिश की संभावना है.

Heavy rain alert

5 से 7 सितंबर के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है.

Heavy rain alert

6 से 10 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

Heavy rain alert

8 और 9 सितंबर को तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है. अगले 5 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में तेज हवाएं चल सकती है.

Heavy rain alert

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >