भारी से बहुत भारी बारिश, घरों में घुसा पानी, गुवाहाटी में जेसीबी के सहारे सड़क पार कर रहे लोग, देखें फोटो

Heavy Rain Alert: देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है. पूर्वोत्तर भारत के भी कई राज्यों में अगले पांच दिनों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. सबसे बुरा हाल असर का है. सोमवार रात और मंगलवार के प्रदेश के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई. सड़कों पर पानी भर गया, कई इलाकों में लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया. तस्वीरों में देखिए पानी ने किस कदर कोहराम मचा दिया है.

Heavy Rain Alert: पूर्वोत्तर भारत में मौसम भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है. सबसे बुरा हाल असम का है. असम की राजधानी गुवाहाटी में सोमवार रात भर झमाझम बारिश होती रही. मंगलवार सुबह कई सड़कों और रिहायशी इलाकों में जलभराव हो गया. भारी बारिश और जलभराव के कारण यातायात बाधित हुआ और लोगों के घरों तक में पानी घुस गया.

Heavy rain alert

शहर के कुछ इलाकों में लोगों को घुटनों तक पानी में चलते देखा गया जबकि कई इलाकों में पानी का स्तर सीने तक पहुंच गया. चिड़ियाघर रोड, नवीन नगर, हतीगांव, गणेशगुरी, गीता नगर, मालीगांव, हेदायतपुर, गुवाहाटी क्लब, उलुबारी, लाचित नगर, चांदमारी और पंजाबारी इलाकों में जलभराव से लोग हलकान दिखे.

Heavy rain alert

रातभर हुई बारिश के कारण जीएस रोड जोराबाट, तरुण नगर, जटिया, ज्योतिकुची, घोरामारा, वीआईपी रोड, रुक्मिणी गांव, सर्वे और छत्रीबाड़ी आदि इलाकों में भी जलभराव हो गया.

Heavy rain alert

कई जगह वाहन पानी में फंस गए. एंबुलेंस भी जगह-जगह रुकी रहीं जिससे मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में दिक्कत आई. गुवाहाटी के सैकड़ों घरों में बारिश का पानी जमा हो गया. साथ ही कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई.

Heavy rain alert

भारतीय मौसम विभाग ने अगले दो–तीन दिनों तक असम के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है. 20 मई को दर्ज किए गए बारिश के आंकड़ों के अनुसार गुवाहाटी और उसके आसपास के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई है, जिनमें गुवाहाटी एडब्ल्यूएस स्टेशन पर 112.5 मिमी बारिश दर्ज की गई.

Heavy rain alert

मौसम विभाग के मुताबिक असम के पश्चिमी और दक्षिणी इलाकों में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है और कुछ स्थानों पर बारिश 200 मिमी तक हो सकती है. मौसम विभाग ने बताया “गुवाहाटी शहर में लगातार बारिश से जलभराव बढ़ सकता है. संवेदनशील इलाकों में पेड़ गिरने और स्थानीय स्तर पर भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है.

Heavy rain alert

नगर निकाय के अधिकारी बारिश की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणालियों को अलर्ट पर रखा गया है.

Heavy rain alert

Also Read: अगले 48 घंटे भारी से बहुत भारी बारिश, गरज चमक के साथ पड़ेंगे छींटे, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >