Kal ka Mausam : यूपी–बिहार में बारिश का अलर्ट, अगले 4 दिन इन राज्यों में होगी भारी बारिश

Kal ka Mausam : मौसम विभाग ने बताया कि 12 से 16 सितंबर तक अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर में जबकि 13 से 16 सितंबर तक असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. अन्य राज्यों में भी बरसात जारी रहने की संभावना है.

Kal ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, 13 सितंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. साथ ही अगले 4-5 दिनों में पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में भी भारी बारिश हो सकती है. महाराष्ट्र में 13 से 16 सितंबर के बीच बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है. वहीं, 12 से 16 सितंबर तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

बिहार–पश्चिम बंगाल में बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार, 12 से 14 सितंबर तक छत्तीसगढ़, बिहार और विदर्भ में बारिश की संभावना है, जबकि 12 सितंबर को ओडिशा में भी हल्की से मध्यम से लेकर भारी बारिश हो सकती है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 12 से 15 सितंबर तक बारिश जारी रहेगी. वहीं, 13 सितंबर को इन इलाकों में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है.

यूपी-उत्तराखंड के अलावा इन राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने बताया कि 12, 15 और 16 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में, जबकि 12 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है. 13 सितंबर को जम्मू-कश्मीर और 13-14 सितंबर को हिमाचल प्रदेश में भी बरसात का अनुमान है. वहीं, 12 से 15 सितंबर तक उत्तराखंड में हल्की से मध्यम से लेकर भारी बारिश होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : 11 से 16 सितंबर तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आया IMD का अलर्ट

महाराष्ट्र और गोवा में भारी बारिश के आसार

विभाग के अनुसार, 12 से 16 सितंबर तक मध्य महाराष्ट्र में, 12 से 14 सितंबर तक मराठवाड़ा में, 13 से 16 सितंबर तक कोंकण और गोवा में जबकि 14 से 16 सितंबर तक गुजरात क्षेत्र में बारिश की संभावना है. 13 सितंबर को मराठवाड़ा में और 14 सितंबर को कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम के साथ भारी बारिश हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >