Weather News: जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ भारी बर्फबारी, सड़क पर जमी 5 इंच मोटी परत, मुगल रोड बंद

Weather News: जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार की पूरी बर्फबारी होती रही. इस कारण सड़कों से लेकर पहाड़ों में बर्फ की चादर सी बिछ गई. बर्फबारी के बाद मुगल रोड को रविवार को वाहनों के लिए बंद कर दिया गया.

Weather News: जम्मू-कश्मीर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है. राजौरी में मुगल रोड और पीर पंजाल क्षेत्र में आज यानी रविवार को ताजा बर्फबारी हुई है. बर्फबारी के कारण मुगल रोड बंद हो गया है.  लोगों की आवाजाही भी ठप हो गयी है. जम्मू कश्मीर में बर्फबारी से पहाड़ियां पर पूरी तरह बर्फ की चादर से ढक गई हैं. मौसम के बदलाव से जहां आम लोगों को परेशानी हो रही हैं वहीं सैलानी बर्फबारी का जमकर आनंद ले रहे हैं.

सड़कों से लेकर पहाड़ों पर जमी बर्फ की परत: बता दें, जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार की पूरी बर्फबारी होती रही. इस कारण सड़कों से लेकर पहाड़ों में बर्फ की चादर सी बिछ गई. बर्फबारी के बाद मुगल रोड को रविवार को वाहनों के लिए बंद कर दिया गया. अधिकारियों ने जानकारी दी कि बर्फबारी के कारण मुगल रोड की ओर जाने वाली पोशाना और पीर की गली के बीच जमीन पर पांच इंच से अधिक बर्फ जम गई है. यह मार्ग जम्मू प्रांत के पुंछ और राजौरी जिलों को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले को जोड़ती है.

जम्मू कश्मीर में होगी और बारिश: गौरतलब है कि बीते दिनों भारी बारिश के कारण जम्मू कश्मीर का बड़ा हिस्सा प्रभावित हुआ है. वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले 10 नवंबर तक जम्मू कश्मीर में बारिश की घटनाएं होती रहेंगी. मौसम विभाग का ये भी कहना है कि जम्मू शहर में शनिवार और रविवार को तेज हवाएं भी चलीं, हालांकि भारी बरसात से किसी किस्म के नुकसान की खबर नहीं है. 

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >