Heavy Rain Alert: 4,5,6,7,8 और 9 सितंबर को भयंकर बारिश की चेतावनी, IMD अलर्ट जारी

Heavy Rain Alert: देश के लगभग सभी राज्यों में इस समय भारी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी और मध्य भारत में अगले 2-3 दिनों तक भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है. जबकि 5 सितंबर, 2025 को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी हो सकती है. वहीं कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में 4-7 सितंबर के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है. आईएमडी के अनुसार 4-6 सितंबर के दौरान गुजरात और 6 सितंबर, 2025 को सौराष्ट्र और कच्छ में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है.

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में 4 से 9 तारीख तक, हरियाणा और चंडीगढ़ में 4 और 9 तारीख को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है.

5 और 8 तारीख को पश्चिमी राजस्थान में बहुत भारी बारिश की संभावना

आईएमडी के अनुसार 5 और 8 तारीख को पश्चिमी राजस्थान में; 6 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. 4 से 5 तारीख तक पूर्वी राजस्थान में; 6 और 7 सितंबर को पश्चिमी राजस्थान में भी बहुत भारी बारिश की संभावना है. जबकि अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश/कई स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

04-06 सितंबर के दौरान गुजरात क्षेत्र में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 04-06 सितंबर के दौरान गुजरात क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है; 06 सितंबर को सौराष्ट्र और कच्छ में भी अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं 07 तारीख को कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. 04 सितंबर को गुजरात राज्य में, 04-06 तारीख के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. 05 और 07 सितंबर को सौराष्ट्र और कच्छ में भी बहुत भारी बारिश की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिम भारत में कुछ/कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

4 तारीख को विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बहुत भारी बारिश की संभावना

05 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है. जबकि 04 और 05 तारीख को पूर्वी मध्य प्रदेश में; 4 तारीख को विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा; 6 तारीख को पश्चिम मध्य प्रदेश; 6 और 7 तारीख को बिहार; 7-9 तारीख के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम; 7 और 8 सितंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, 3 और 4 तारीख को पश्चिम मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है. जबकि अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वी और मध्य भारत में अधिकांश/कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, गरज और बिजली के साथ होने की संभावना है.

4-8 तारीख के दौरान असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना

4-8 तारीख के दौरान असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा; 4-7 तारीख के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और 7-9 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. जबकि अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज और बिजली के साथ हल्की/मध्यम वर्षा की संभावना है.

4 सितंबर को केरल और माहे में भारी बारिश होने की संभावना

4 सितंबर को केरल और माहे में भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि अगले 7 दिनों के दौरान दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है.

ये भी पढ़ें: Very Heavy Rain: पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में मानसून ने बरपाया कहर, बाढ़ और भूस्खलन से सैकड़ों मौतें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >