Heavy Rain Warning: 25,26,27,28,29 और 30 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना, चक्रवाती तूफान की चेतावनी, IMD अलर्ट जारी

Heavy Rain Warning: मौसम विभाग के अनुसार पूर्व मध्य अरब सागर पर अवदाब (Depression ) बना हुआ है. जबकि दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव (Low Pressure Area) का क्षेत्र और 27 अक्टूबर तक दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में तीव्रता की संभावना है.

Heavy Rain Warning: मौसम विभाग के अनुसार 25-28 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, केरल और माहे में; 25-29 अक्टूबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा; 28-29 अक्टूबर के दौरान ओडिशा में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है. 27 को रायलसीमा में; 27 और 28 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है.

27 और 28 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अत्यधिक भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 27 और 28 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में, जबकि 27 अक्टूबर को रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है.

25 से 28 अक्टूबर को इन राज्यों में बहुत भारी बारिश की संभावना

25-28 तारीख के दौरान तमिलनाडु, केरल और माहे में; 25-29 तारीख के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में; 25-27 तारीख के दौरान तटीय कर्नाटक में; 27 और 28 तारीख को तेलंगाना में; 27 अक्टूबर को दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में; 27 को तमिलनाडु और तटीय कर्नाटक में; 26-28 तारीख के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में बहुत भारी बारिश की संभावना है.

आंध्र प्रदेश और यनम में 27 औश्र 28 अक्टूबर को अत्यधिक भारी बारिश

27 और 28 तारीख को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में और 27 अक्टूबर को रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है. जबकि अगले 5 दिनों के दौरान इस क्षेत्र में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा रायलसीमा में अगले 5 दिनों तक तेज सतही हवाएं (30-50 किमी/घटा) संभावित है.

झारखंड में 29 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 25 अक्टूबर को, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 28 से 30 अक्टूबर तक; झारखंड में 29 अक्टूबर को, ओडिशा में 27 से 29 अक्टूबर तकः उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 29 और 30 अक्टूबर को कई स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना; ओडिशा में 27 से 29 अक्टूबर को अलग-अलग बहुत भारी वर्षा की संभावना है.

अंडमान और निकोबार में अगले 5 दिनों तक बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अगले 5 दिनों तक बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) के साथ तूफान, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक बिजली के साथ तूफान सभावित है.

कोंकण और गोवा में 25 अक्टूबर को, गुजरात राज्य में 25 से 27 अक्टूबर तक कई स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है. अगले 4-5 दिनों तक क्षेत्र में बिजली के साथ तूफान की संभावना है.

29 और 30 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय तथा नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 29 और 30 अक्टूबर को कई/कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है. अरब सागर, लक्षद्वीप और कोमोरिन क्षेत्र तथा कर्नाटक, केरल के तटों और महाराष्ट्र एवं गुजरात के तटों के लिए चेतावनी.

हवा की चेतावनी

45-55 किमी प्रति घंटे की गति से बढ़कर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं और 26 अक्टूबर तक पूर्व-मध्य और आसपास के दक्षिण-पूर्व अरब सागर में जारी रहेंगी.

26 अक्टूबर तक 60 की रफ्तार से हवाएं चलेंगी

लक्षद्वीप और कोमोरिन क्षेत्र तथा कर्नाटक और केरल के तटों के आसपास 26 अक्टूबर तक 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, और 25 और 26 अक्टूबर को उत्तर- पूर्व अरब सागर और महाराष्ट्र एवं गुजरात के तटों के आसपास 35-45 किमी प्रति घंटे की गति से बढ़कर 55 किमी प्रति घटे की रफ्तार से हवाएं चलने की सभावना है.

समुद्र की स्थिति

26 अक्टूबर तक पूर्व-मध्य और आसपास के दक्षिण-पूर्व अरब सागर में समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब रहने की सभावना है. 26 अक्टूबर तक लक्षद्वीप और कोमोरिन क्षेत्र तथा कर्नाटक और केरल के तटों पर समुद्र की स्थिति खराब रहने की संभावना है. इस लिए मछुआरों को नहीं जाने की सलाह दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >