Heavy Rain Warning: तमिलनाडु में बारिश का कहर, रेड अलर्ट जारी, पुडुचेरी और कराईकल में स्कूल-कॉलेज बंद

Heavy Rain Warning: तमिलनाडु में उत्तर-पूर्व मानसून का कहर जारी है. मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश को देखते हुए स्कूल-कॉलेज को बंद करने का आदेश दिया गया है.

Heavy Rain Warning: मौसम विज्ञान के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना एक निम्न दबाव का क्षेत्र एक सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र में तब्दील हो गया है. चेन्नई से करीब 400 किलोमीटर दूर स्थित है. बुधवार को दोपहर तक इसके चक्रवात में तब्दील होने की संभावना है.

स्कूल-कॉलेज बंद

चक्रवात की आशंका और भारी बारिश को देखते हुए पुडुचेरी और कराईकल में सभी सरकारी और निजी स्कूल और कॉलेज 22/10/25 बुधवार को बंद रहेंगे.

तमिलनाडु के 8 जिलों के लिए रेड अलर्ट, चेन्नई के लिए ऑरेंज

मौसम विभाग ने तमिलनाडु के 8 जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ और चेन्नई के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि विल्लुपुरम, कुड्डालोर, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम, तिरुवल्लूर, तंजावुर, पुदुकोट्टई और रामनाथपुरम में रेड अलर्ट जारी किया गया है. पड़ोसी केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी के लिए भी इसी तरह का अलर्ट जारी किया गया है. अधिकारी ने कहा, ‘‘पूरे उत्तरी तटीय क्षेत्र में भारी बारिश के साथ-साथ अत्यधिक भारी बारिश की आशंका है. उनके अनुसार, चेन्नई, तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, कल्लाकुरिची, अरियालुर, पेरम्बलुर, थूथुकुडी, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें: Cyclone Tracker: अगले 36 घंटों में दिखने लगेगा चक्रवात का असर, 27 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना, आंधी-तूफान का अलर्ट

24 अक्टूबर तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी बारिश

मौसम विभाग की ओर से 24 अक्टूबर तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. जबकि 22 अक्टूबर को तमिलनाडु में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. केरल में भी 22 अक्टूबर को अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >